लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बत्तीस  : वि० [सं० द्वाविंशत, प्रा० बत्तीसा] गिनती या संख्या में जो तीस से दो अधिक हो। पुं० उक्त की सूचक संख्या जो इस प्रकार (३२) लिखी जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बत्तीसा  : पुं०=बतीसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बत्तीसी  : स्त्री० [हिं० बत्तीस] १. एक ही तरह की बत्तीस चीजों का समूह। २. मनुष्य के मुँह से ३२ दाँतों का समूह। मुहावरा—बत्तीसी खिलना=मुँह पर स्पष्ट रूप से हँसी दिखायी देना। (किसी की) बत्तीसी झाड़ना=इतना मारना कि सब दाँत टूट जाएँ। बत्तीसी दिखाना=निर्लज्जतापूर्वक हँसना। बत्तीसी बजना=सरदी के कारण दाँतों का काँपकर कटकट शब्द करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ