| शब्द का अर्थ | 
					
				| बड़ी					 : | स्त्री० [हिं० बड़ा] १. आलू, दाल, सफेद कुम्हड़े आदि को पीसकर तथा उसमें नमक, मिर्च, मसाला आदि डालकर उसका सुखाया हुआ कोई छोटा टुकड़ा जो दाल, तरकारी आदि में डाला जाता है। कुम्हड़ौरी। २. मांस की बोटी। (डिं० )। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| बड़ी इलायची					 : | स्त्री० [हिं० ] १. एक प्रकार का इलायची का पेड़ जिसका फल कुछ बड़ा और काले रंग का होता है २. उक्त का फल जिसके दाने या बीज मसाले के रूप में प्रयुक्त होते हैं। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| बड़ी गोटी					 : | स्त्री० [?] चौपायों की एक बीमारी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| बड़ी बात					 : | स्त्री० [हिं० ] कोई महत्त्वपूर्ण किंतु कठिन काम। जैसे—उन्हें रास्ते पर लाना कौन बड़ी बात है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| बड़ी माता					 : | स्त्री० [हिं० बड़ी+माता] शीतला। चेचक। (पॉक्स)। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| बड़ी मैल					 : | स्त्री० [देश०] एक प्रकार की चिड़िया जो बिलकुल खाकी रंग की होती है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| बड़ी राई					 : | स्त्री० [हिं० बड़ी+राई] एक प्रकार की सरसों जो लाल रंग की होती है। लाही। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |