लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बचाना  : स० [हिं० बचना का स०] १. ऐसी क्रिया करना जिससे कुछ या कोई बचे। २. उपयोग, व्यय आदि के उपरांत भी कुछ अवशिष्ट रखना। जैसे—वह दो चार रुपए, रोज बचा लेता है। ३. किसी प्रकार केकष्ट, बंधन संकट आदि से किसी प्रकार अलग करके मुक्त या सुरक्षित करना। जैसे—जुरमाने, रोग या सजा से बचाना। ४. दुष्कर्म, दूषित प्रभाव आदि से अलग और सुरक्षित रखना। जैसे—किसी को कुमार्ग में पड़ने से बचाना। ५. आघात, आक्रमण आदि से सुरक्षा करना। ६. सामना न होने देना या सम्पर्क में न आने देना। जैसे—(क) किसी से आँख बचाना। (ख) किसी का सामना बचाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ