लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बंग  : पुं०=वंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बंगई  : स्त्री० [सं० वंग] सिलहट की भूमि में होनेवाली एक तरह की कपास। स्त्री० [हिं० बंगा] १. उद्दंडता। २. झगड़ालूपन। ३. बदमाशी। लुच्चापन। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बंगउर  : पुं०=बिनौना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बंगड़ी  : स्त्री० [देश] १. लाख या काँच की बनी हुई चूड़ी या कंगन। २. आलू की फसल में होनेवाला एक तरह का रोग। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बँगला  : वि० [हिं० बंगाल] १. बंगाल प्रदेश संबंधी। २. बंगाल में बनने या होनेवाला। जैसे—बंगला मिठाई। स्त्री० १. बंगाल देश की भाषा। २. उक्त भाषा की लिपि जो देवनागरी का ही एक स्थानिक रूप है। पुं० १. एक मंजिला हवादार तथा बरामदेवाला छोटा मकान जिसकी छत प्रायः खपरैल की होती है तथा जो खुले स्थान में बना हुआ होता है। २. कोई छोटा हवादार तथा बरामदेवाला मकान। ३. बोल-चाल में ऊपरवाली छत का बना हुआ हवादार कमरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बंगलिया  : पुं० [हिं० बंगाल] १. एक प्रकार का धान। २. एक प्रकार का मटर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बंगली  : स्त्री० [?] स्त्रियों का एक आभूषण जो हाथों में चूड़ियों के सथ पहना जाता है। पुं० [हिं० बंगाल] एक प्रकार का पान। पुं० [ ?] घोड़ा। (डिंगल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बंगसार  : पुं० [?] समुद्र में बनाया हुआ चबूतरा जिस पर से यात्री जलयान में चढ़ते हैं। बनसार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बंगा  : वि० [सं० बंक] [स्त्री० बंगी] १. टेढ़ा। २. झगड़ालू। ३. पाजी। लुच्चा। ४. अज्ञानी। मूर्ख। ५. उद्दंड।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बंगारी  : पुं० [सं० वंग+अरि] हरताल। (डिं०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बंगाल  : पुं० [सं० वंग] १. भारत का एक पूर्वी प्रदेश जिसका आधा भाग पूर्वी बंगाल (पाकिस्तान) और आधा भाग पश्चिमी बंगाल (भारत) के नाम से प्रसिद्ध है। बंग प्रदेश। २. संगीत में एक प्रकार का राग जिसे कुछ लोग भैरव राग का और कुछ लोग मेघ राग का पुत्र मानते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बंगालिका  : स्त्री० [?] एक रागिनी जिसे कुछ लोग मेघराग की पत्नी मानते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बंगाली  : पुं० [हिं० बंगाल+ई (प्रत्यय)] बंगाल अर्थात् वंग-प्रदेश का निवासी। वि० १. बंगाल देश का। बंगाल संबंधी। स्त्री० १. बँगला भाषा। २. संगीत में सम्पूर्ण जाति की रागिनी जो ग्रीष्म ऋतु में प्रातःकाल गायी जाती है। ३. विशुद्ध अद्वैत का ज्ञान प्राप्त होने की अवस्था। (बौद्ध)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बंगुरी  : स्त्री०=बँगली। (आभूषण)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बंगू  : पुं० [देश] १. वंग तथा दक्षिण भारत की नदियों में होनेवाली एक तरह की मछली। २. जंगी या भौरा नाम का खिलौना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बंगोभा  : पुं० [देश] गंगा और सिंधु नदियों में होनेवाला एक तरह का कछुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ