लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

फेल  : पुं० [अ० फेल] १. कार्य, कृत्य या क्रिया। २. बुरा कर्म। पुं० [?] एक प्रकार का वृक्ष जिसे बेयार भी कहते हैं। पुं० [सं०] १. जूठा भोजन। २. जूठन वि० [अं० फेल] १. जो परीक्षा में अनुतीर्ण हुआ हो। २. जो अपने प्रायस में विफल हुआ हो। ३. जो समय पर ठीक और पूरा काम न दे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फेला  : स्त्री० [सं०] १. जूठा भोजन। २. जूठन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फेलिका  : स्त्री०=फेला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फेली  : स्त्री० [सं०] दे० ‘फेला’। वि० [अं० फेल] १. बुरा या बुरे काम करनेवाला। २. दुराचारी। ३. व्यभिचारी। ४. धूर्त्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फेलो  : पुं० [अं० फ़ैलो] १. सहयोगी। २. किसी बहुत उच्च तथा बड़ी सभा या संस्था का सदस्य या सभासद। जैसे—विश्वविद्यालय का फेलो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फेल्ट  : पुं० [अं० फ़ेल्ट] १. जमाया हुआ ऊन। नमदा। जैसे—फेल्ट की टोपी। २. एक तरह की टोपी जो बहुत कुछ हैट से मिलती-जुलती है
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ