लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

फेन  : पुं० [सं०√स्फाय् (बढ़ना)+नक्, फे—आदेश] [वि० फेनिल] १. बहुत छोटे-छोटे बुलबुलों का वह गठा हुआ समूह जो पानी या किसी द्रव पद्रार्थ के हिलने, सड़ने, खौलने आदि से ऊपर दिखायी पड़ता हो। झाग। क्रि० प्र०—उठना।—निकलना। २. नाक से निकलनेवाला कफ। रेंट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फेनक  : पुं० [स० फेन+कन्] १. फेन। झाग। २. ऐसी चीजों से शरीर मल या रगड़कर धोना जिनमें से फेन निकलता हो। ३. फेनी नाम का व्यंजन। वि० फेन उत्पन्न करने या बननेवाला। जिससे फेन उत्पन्न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फेनका  : स्त्री० [सं० फेन√कै+क+टाप्] एक तरह की पीठी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फेनना  : स० [हिं० फेन] ऐसा काम जिससे किसी तरल पदार्थ से फेन उत्पन्न होने लगे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फेन-मेह  : पुं० [सं० ब० स०] एक प्रकार का प्रमेह रोग जिसमें वीर्य फेन की भाँति थोड़ा-थोड़ा गिरता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फेनल  : वि० [सं०√फेन+लच्] फेनयुक्त। फेनिल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फेना  : स्त्री० [सं० फेन+अच्+टाप्] एक प्रकार का क्षुप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फेनाग्र  : पुं० [सं०फेन-अग्र, ष० त०] बुद्बुद। बुलबुला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फेनिका  : स्त्री० [सं० फेन+ठन्—इक+टाप्] फेन नाम की मिठाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फेनिल  : वि० [सं० फेन+इलच्] जिसमें फेन हो। फेन या झाग सेयुक्त। पुं० रीठा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फेनी  : स्त्री० [सं० फेनिका] लपेटे हुए सूत के लच्छे की तरह मैदे की एक प्रसिद्ध मिठाई जो प्रायः दूध में मिलाकर खायी जाती है। वि० १. टेढ़ा। २. कुटिल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फेनोच्छ्वासित  : वि० [सं० फेन-उच्छ्वासित, तृ० त०] क्रोध, परिश्रम आदि के कारण जिसके मुँह से फेन निकल रहा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फेनोज्ज्वल  : वि० [सं० फेन-उज्ज्वल, उपमि० स०] फेन की तरह उजला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ