लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

फुलंगो  : स्त्री० [हिं० फुल] पहाड़ों में होनेवाली जंगली भाँग का वह पौधा जिसमें बीज बिलकुल नहीं लगते (कलंगों से भिन्न)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुल  : पुं० [हिं० फूल] हिं० ‘फूल’ का वहसंक्षिप्त रूप जो उसे समस्त पदों के आरम्भ में लगने से प्राप्त होता है जैसे—फुलझड़ी, फुलवारी आदि। पुं०=फूल। (पश्चिम)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलई  : स्त्री० [हिं० फूल] वनस्पतियों में वह सींका जिसके अगले भाग में फूल लगे होते हैं। जैसे—सरकंडे की फुलई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलका  : वि० [हिं० ‘हलका’ का अनु०] फूल का तरह हलका। फूल जैसा। जैसे—हलका फुलका। पुं० [स्त्री० अल्पा, फुलकी] १. हलकी और फूली हुई रोटी। चपाती। २. एक प्रकार का छोटा कड़ाहा जिसमें रस से चीनी बनायी जाती है। ३. छाला। फफोला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलकारी  : स्त्री० [हिं० फूल+कारी (प्रत्य)] १. कपड़े पर सूत आदि से फूल-पत्तियाँ बनाने के काम। २. एक प्रकार का कपड़ा जिसमें मामूली मलमल आदि पर रंगीन रेशमी डोरियों से फूल-बूटियाँ आदि काढ़ी हुई होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलचुही  : स्त्री०=फूलसुँघनी (चिड़िया)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलझड़ी  : स्त्री० [हि० फूल+झड़ना] १. छोटी, पतली डंडी की तरह की एक प्रकार की आतिशबाजी जिससे फूल की सी चिनगारियाँ निकलती है। २. लाक्षणिक अर्थ में ऐसी बात जिसका मूल उद्देश्य दो पक्षों में झगड़ा कराकर स्वयं तमाशा देखना होता है। क्रि० प्र०—छूटना।—छोड़ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलझरी  : स्त्री०=फुलझड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलनी  : स्त्री० [हिं० फूलना] ऊसर भूमि में होनेवाली एक तरह की घास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलरा  : पुं०=फुँदना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलवर  : स्त्री० [हिं० फूल+वर (प्रत्यय)] एक तरह का बूटीदार रेशमी कपड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलवा  : पुं० [हिं० फूल] १. एक प्रकार की गोंद जो उबटन तथा इत्र के रूप में काम आती है। २. एक प्रकार का बैल। ३. देशी सफेद आलू। पुं०=फूल (पुष्प)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलवाई  : स्त्री०=फुलवारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलवाड़ी  : स्त्री०=फुलवारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलवार  : वि० [सं० फुल्ल] प्रफुल्ल। प्रसन्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलवारा  : पुं० [देश] चिउली नाम का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलवारी  : स्त्री० [हिं० फूल+बारी] १. वह छोटा उद्यान या बागीचा जिसमें सुन्दर फूलों के पौधे ही हों झाड़ियाँ या वृक्ष न हों। पुष्प-वाटिका। २. कागज के बने हुए फूल और पौधे जो तख्तों पर लगाकर विवाह में बरात के साथ शोभा के लिए निकाले जाते हैं। ३. लाक्षणिक रूप में बाल-बच्चे जो माता-पिता के लिए परम आनन्दमय होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलसरा  : पुं० [हिं० फूल+सार] काले रंग की एक चिड़िया जिसके सिर पर छींटे होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलसुँघी  : स्त्री० [हिं० फूल+सूँघना] एक प्रसिद्ध छोटी चिड़िया जिसका रंग नीलापन लिए काले रंग का होता है तथा जो फूलों पर फुदकती तथा मँड़राती रहती है। इसका घोंसला बहुत ही सुन्दर तथा कलापूर्ण होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलहरा  : पुं० [हिं० फूल+हारा] सूत, रेशम आदि के बने हुए झब्बेदार बुंदनवार जो उत्सवों में द्वार पर लगाये जाते हैं। पुं०=फुलहारा (माली)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलहा  : वि० [हिं० फूल(धातु)] [स्त्री० फुलही] फूल नामक धातु का बना हुआ। जैसे—फुलही बटलोही। पुं०=फुलवा। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलहारा  : पुं० [हिं० फूल+हारा (प्रत्यय)] [स्त्री० फुलहारिन्, फुलहारी] माली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलांग  : स्त्री०=फुलंगो (भाँग)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलाई  : स्त्री० [हिं० फूलना] १. फूले हुए होने की अवस्था या भाव। २. फुलाने की क्रिया या भाव। ३. एक प्रकार का बबूल जो पंजाब में सिंधु और सतलज नदियों के बीच की पहाड़ियों पर होता है। फुलाह। ४. दे० ‘सर-फुलाई’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलाना  : स० [हिं० फूलना] १. वृक्षों आदि को फूलों से युक्त करना। पुष्पित करना। २. किसी चीज को फूलने में प्रवृत्त करना। ऐसी क्रिया करना जिससे कोई चीज हवा में भरकर फूल जाय। जैसे—गुब्बारा फुलाना, फुलका फुलाना। मुहावरा—गाल या मुँह फुलाना=अभिमानपूर्वक रूष्ट होना। ३. किसी को आनंदित, पुलकित या प्रसन्न करना। ४. किसी के मन में अभिमान या गर्व उत्पन्न करना। गर्वित करना। घमंड बढ़ाना। जैसे—तुम्हीं ने तो तारीफ कर-करके उसे और फुला दिया है। अ०=फूलना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलायल  : पुं०=फुलेल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलाव  : पुं० [हिं० फूलना] १. फूले हुए होने की अवस्था क्रिया या भाव। २. दे० ‘फुलावट’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलावट  : स्त्री० [हिं० फूलना] १. किसी चीज के फूले हुए होने की अवस्था या भाव। फुलाव। २. वृक्षों आदि के फूलने की अवस्था क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलावा  : पुं० [हिं० फूल] स्त्रियों के सिर के बालों को गूँथने की डोरी जिसमें फूल या फुँदने लगे रहते हैं। खजुरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलिंग  : पुं० [सं० स्फुलिंग, प्रा० फुलिंग] चिनगारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलिया  : स्त्री० [हिं० फूल] १. किसी चीज का फूल की भाँति उभरा और फैला हुआ गोला सिरा। २. लोहे का एक प्रकार का बड़ा काँटा जिसका ऊपरी भाग या सिरा गोलाकार फैला होता है। ३. नाक में पहनने का फूल या लौंग नाम का गहना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलिसकेप  : पुं० [अं० फूल्सकैप] आकार के विचार से वह कागज जो १७ इंज लंबा और १२ इंज चौड़ा होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलुरिया  : स्त्री० [सं०] कपड़े का वह टुकड़ा जो छोटे बच्चों के चूतड़ के नीचे बिछाया जाता है। पोतड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलेरा  : पुं० [हिं० फूल] फूल की बनी हुई छतरी जो देवताओं के ऊपर लगायी जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलेला  : पुं० [हिं० फूल+तेल] फूलों की महक से सुवासित किया हुआ तेल जो सिर में लगाने केकाम आता है। सुगंधित तेल। पुं० [हिं० फूल] एक प्रकार का पहाड़ी वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलेली  : स्त्री० [हिं० फूलेल] काँच आदि का वह बड़ा बरतन जिसमें फुलेल रखा जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलेहरा  : पुं०=फुलहार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलौरा  : पुं० [हिं० फूल+ब़ड़ा] [स्त्री० अल्पा० फुलौरी] चौरठे, मैदे आदि के घोल को उबालकर बनायी जानेवाली एक तरह की बरी जो तले जाने पर काफी फूल जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुलौरी  : स्त्री०=छोटा फुलौरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुल्ल  : वि० [सं०√फुल्ल (खिलना)+अच्] १. फूला हुआ। विकसित। २. प्रसन्न। हर्षित। पुं० फूल। पुष्प।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुल्लदाम (न्)  : पुं० [सं० ष० त०] उन्नीस वर्णों की एक वृत्ति जिसके प्रत्येक चरण में ६, ७, ८, ९, १॰, ११, और १७वाँ वर्ण लघु होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुल्ला  : पुं० [हिं० फुलना] १. अन्न का वह दाना जो सेंकने से फूल गया हो। फुरेहरा (पश्चिम) २. खील। ३. फूली हुई या फूल की तरह की कोई चीज। ४. आँख का फूली नामक रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुल्ली  : स्त्री० [हिं० फूल] १. फूल के आकार का कोई आभूषण या उसका कोई भाग। २. दे० ‘फुलिया’। ३. दे० ‘फूली’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ