लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

फलाँ  : वि० [फा० फ़लाँ] कोई अनिश्चित। अमुक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाँग  : स्त्री० [?] १. एक स्थान से उछलकर दूसरे स्थान पर जाने की क्रिया या भाव। कुदान। चौकड़ी। छलाँग। क्रि० प्र०—भरना।—मारना। २. उतनी दूरी जो फलाँग से पार की जाय। ३. मलखंभ की एक कसरत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाँगना  : अ० [हिं० फलाँग+ना (प्रत्यय)] एक स्थान से उछलकर दूसरे स्थान पर जाना या गिरना। फलाँग भरना। फाँदना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलांश  : पुं० [सं० फल-अंश, मयू० स०] १. तात्पर्य। २. सारांश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फला  : स्त्री [सं०√फल्+अच्+टाप्] १. शमी। २. प्रियुंग। ३. झिझिरीट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाकना  : स०=फलाँगना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाकाँक्षा  : स्त्री० [सं० फल-आकांक्षा, ष० त०] फल-प्राप्ति की आकांक्षा या कामना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलागम  : पुं० [सं० फल-आगम, ष० त०] १. वृक्षों में फलों के आने का काल। फल लगने की ऋतु या मौसम। २. वृक्षों में फलआना या लगना। ३. शरद्-ऋतु। ४. साहित्य में रूपक की पाँच अवस्थाओं मे से पाँचवी और अंतिम अवस्था, जिसमें नायक आदि के अभीष्ट की सिद्धि होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाढ्य  : वि० [सं० फल-आढ्य] फलों से लदा या भरा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलादन  : पुं० [सं० फल-अदन, ब० स०] १. वह जो फल खाता हो। २. तोता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलादेश  : पुं० [सं० फल-आदेश, ष० त०] १. किसी बात का फल या स्वामी। फल कहना। २. ज्योतिष में वे बातें जो ग्रहों के प्रभाव या फल के रूप में बतालाई जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाध्यक्ष  : पुं० [सं० फल-अध्यक्ष, ष० त०] १. फलों का मालिक या स्वामी। २. ईश्वर जो सब प्रकार के फल देता है। ३.खिरनी का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलान  : स्त्री० [अ० फलाँ] स्त्री का भग। योनि। (बाजारू)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाना  : स० [हिं० फलना का प्रे०] १. किसी को फलने मे प्रवृत्त करना। फलने का काम कराना। २. फलों से युक्त करना। वि० [वि० फलाँ] [स्त्री० फलानी] (वह) जिसका नाम न लिया गया हो। अमुक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलानुमेय  : वि० [सं० फल-अनुमेय, तृ० त०] जिसका अनुमान फल या परिणाम देखने से ही किया जाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलापेक्षा  : स्त्री० [सं० फल-अपेक्षा, ष० त०] फल की अपेक्षा या कामना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाफल  : पुं० [सं० फल-अफल, द्व० स०] किसी कर्म या कार्य के शुभ-अशुभ या इष्ट-अनिष्ट फल। फल और अफल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाम्य  : पुं० [सं० फल-अम्ल, द्व० स०] १. खट्टे रसवाला या खट्टा फल। २. अम्लबेंत। ३. विषावली। विषाविल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाम्ल-पंचक  : पुं० [सं० ष० त०] बेर, अनार, विषाविल अम्लबेंत और बिजौरा ये पाँच खट्टे फल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलार  : पुं०=फलाहार। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाराम  : पुं० [सं० फल-आराम, ष० त०] फलदार वृक्षों का बाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलारी  : वि०=फलाहारी। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलार्थी (र्थिन्)  : पुं० [सं० फल√अर्थ+णिनि] वह जो फल की कामना करे। फलकामी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलालीन  : स्त्री० (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)=फलालेन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलालेन  : स्त्री० [अं० फ़्नानेल] एक प्रकार का ऊनी वस्त्र जो बहुत कोमल और ढीली ढाली बुनावट का होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलावरण  : पुं० [सं० फल-आवरण, ष० त०] फलनेवाले पेड़-पौधों के फलों का वह ऊपरी आवरण जिसके अंदर बीज रहते हैं। (पेरिकॉर्प)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाशन  : पुं० [सं० फल-अशन, ब० स०] १. वह जो फल खाता हो। फल खानेवाला। २. तोता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाशी (शिन्)  : पुं० [सं०√फल+अश्+णिनि] वह जो फल खाता हो। फल खानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलासंग  : पुं० [फल-आसंग, स० त०] किसी क्रम के फल के प्रति होनेवाला आसंग या आसक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलासव  : पुं० [सं० फल-आसव, ष० त०] चरक के अनुसार दाख, खजूर आदि फलों के आसव जो २६ प्रकार के होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाहत  : स्त्री० [हिं० फलाना=फलों से युक्त करना] १. वृक्षों आदि से फल उत्पन्न करने की क्रिया, भाव या व्यवसाय। २. कृषि-कर्म। खेती-बारी। (पश्चिम)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाहार  : पुं० [सं० फल-आहार, ष० त०] फलों का आहार। स्त्री० [सं० फलाहार] अन्न-वर्ग के खाद्यानों से भिन्न कुछ विशिष्ट फलों से बनाये जानेवाले व्यंजन जो हिन्दुओं में व्रत के दिन खाये जाते हैं। जैसे—एकादशी को स्त्रियां फलाहार करती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फलाहारी (रिन्)  : पुं० [सं० फलाहार+इनि] [स्त्री० फलाहारिणी] वह जो फल खाकर निर्वाह करता हो। वि० १. फलाहार संबंधी। २. (खाद्य पदार्थ) जिसकी गिनती फलाहार में होती है। (फलाहारी चीज में अन्न का मेल नहीं होती है।) जैसे—फलाहारी मिठाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ