लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

फरी  : स्त्री० [सं० फल] १. हल की फाल। कुशी २. गाड़ी का हरसा। फड़। ३. गलते का वार रोकने की चमडे़ की ढाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फरीक  : पुं० [अ० फ़रीक़] १. दो परस्पर विरोधी पक्षों या व्यक्तियों में से हर एक पक्ष का व्यक्ति। पद—फरीके सानी-विरुद्ध पक्ष। मुखालिक दल। २. वादी अथवा प्रतिवादी। ३. शत्रु। वैरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फरीकैन  : पुं० [अ० फ़रीक़ैन] परस्पर विरोधी दोनों पक्षों की सामूहिक संज्ञा। उभयपक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फरीज़ा  : पुं० [अ० फरीकैन] खुदा का हुक्म जिसका पालन करना बन्दों के लिए कर्त्तव्य होता है। जैसे—नमाज रोजा हज आदि। ३. पुनीत कर्त्तव्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फरीद-बूटी  : स्त्री० [अ० फरीद+हिं० बूटी] एक प्रकार की वनस्पति जिसकी पत्तियाँ बरियारे की तरह होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ