लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

फग  : पुं० =फंग (बंधन)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फगवा  : पुं० =फगुआ (फाग)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फगुआ  : पुं० [हिं० फागुन] १. होलिकोत्सव का दिन। होली। २. उक्त अवसर पर होनेवाला आमोद-प्रमोद। ३. उक्त अवसर पर गाये जानेवाले एक तरह के अश्लील गीत। फाग। ४. उक्त अवसर पर दिया जानेवाला उपहार, भेंट या त्योहारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फगुआना  : स० [हिं० फगुआ] फागुन के महीने में किसी के ऊपर रंग छोड़ना या उसे सुनाकर अश्लील गीत गाना। अ० फागुन के महीने में इतना अधिक उच्छंखल तथा मस्त होना कि सभ्यता का ध्यान न रह जाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फगुनहट  : स्त्री० [हिं० फागुन+हट (प्रत्यय)] १. फागुन मास की तेज हवा। क्रि० प्र०—चलना। २. फागुन में होनेवाली वर्षा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फगुनिया  : पुं० [हिं० फागुन+इया (प्रत्यय)] त्रिसंधि नामक फूल। वि० १. फागुन-संबंधी। फागुन का। २. फागुन मास में होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फगुहरा  : पुं० =फगुहारा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फगुहारा  : पुं० [हिं० फगुआ+हारा (प्रत्यय)] १. वह जो फाग खेलता हो। विशेषतः ऐसा व्यक्ति जो दूसरों के यहाँ फाग खेलने के लिए जाय। २. फाग नामक गीत गानेवाला व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ