लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्राजापत  : पुं० [सं० प्रजापति+अण्] प्रजापति का कार्य, पद या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्राजापत्य  : वि० [सं० प्रजापति+ण्य] १. प्रजापति-संबंधी। प्रजापति का। २. प्रजापति से उत्पन्न। पुं० १. हिंदू धर्म-शास्त्रों के अनुसार आठ प्रकार के विवाहों में से वह विवाह जिसमें कन्या का पिता वर से बिना कुछ लिए उसे अपनी कन्या दे देता है। विशेष—ऐसे विवाह में वर और कन्या को प्रतिज्ञा करनी पड़ती है कि हम दोनों मिलकर गार्हस्थ्य धर्म का पालन करेंगे, और एक दूसरे के प्रति निष्ठ रहेंगे। २. एक प्रकार का व्रत जो बारह दिनों का होता है। इसमें पहले तीन दिन तक सायंकाल २२ ग्रास, फिर तीन दिन तक प्रातः काल २६ ग्रास, फिर तीन दिन तक अपाचित अन्न २४ ग्रास खाकर अन्त में तीन दिन उपवास करना पड़ता है। ३. रोहिणी नक्षत्र। ४. यज्ञ। ५. प्रयोग तीर्थ का एक नाक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्राजापत्या  : स्त्री० [सं० प्राजापत्य+टाप्] १. संन्यास ग्रहण करने से पूर्व अपनी संपत्ति दान करने की क्रिया या भाव। २. वैदिक छंदों के आठ भेदों में से एक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ