लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रहार  : पुं० [सं० प्र√हृ+घञ्] १. आहत या हत करने के लिए किसी पर किया जानेवाला आघात। वार। जैसे—लाठी या तलवार से किया जानेवाला प्रहार। २. आघात। चोट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रहारक  : वि० [सं० प्र√हृ+ण्वुल्—अक] प्रहार करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रहारण  : पुं० [सं० प्र√हृ+णिच्+ल्युट्—अन] १. प्रहार करना। २. काम्यदान। मनचाहा दान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रहारना  : स० [सं० प्रहार] आघात या प्रहार करना। मारना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रहारार्त  : वि० [सं० प्रहार-आर्त, तृ० त०] जिस पर प्रहार किया गया हो; फलतः आहत या हत। पुं० १. प्रहार लगने से होनेवाला घाव। २. उक्त घाव से होनेवाली पीड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रहारित  : भू० कृ० [सं० प्रहृत] जिस पर आघात या प्रहार हुआ हो जिसे चोट लगी या मार पड़ी हो।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रहारी (रिन्)  : वि० [सं० प्र√हृ+णिनि] [स्त्री० प्रहारिणी] १. प्रहार करने या मरनेवाला। २. दूर करने या हटानेवाला। ३. नष्ट करनेवाला। नाशक। ४. (अस्त्र, शस्त्र आदि) चलाने या छोड़नेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रहारुक  : वि० [सं० प्र√हृ+उकञ्] १. छीननेवाला। २. प्रहार करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रहार्य  : वि० [सं० प्र√हृ+ण्यत्] १. जो हरण किया या छीना जा सके। २. जिस पर प्रहार या आघात किया जा सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ