लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रलेख  : पुं० [सं० प्र√लिख् (लिखना)+घञ्] १. विधिक क्षेत्र में काम आ सकने योग्य कोई लिखा हुआ कागज या लेख। लेख्य। दस्तावेज। (डॉक्यूमेन्ट) २. ऐसा अनुबंध-पत्र जो निष्पादक या लिखनेवाला अपने हस्ताक्षर करके दूसरे पक्ष को देता है। (डीड)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रलेखक  : पुं० [सं० प्र√लिख्+ण्वुल—अक] लेख्य लिखनेवाला कर्मचारी। अर्जीनवीस। कातिब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रलेखन  : पुं० [सं०] लेख्य आदि लिखने का काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रलेख-पोषण  : पुं० [सं०] आवश्यकता के अनुसार प्रलेखों या उद्दिष्ट निर्देशों का यथास्थन अंकन या उल्लेख करना। (डाक्यूमेन्टेशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ