लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रभाव  : पुं० [सं० प्र√भू (होना)+घञ्] १. अस्तित्व में आना। उद्भव। २. वह दबाव जो किसी के बुद्धि-बल, चारित्रिक विशेषता, उच्च पद आदि के फल-स्वरूप दूसरों पर पड़ता है। (इन्फ्लुएन्स) ३. वह अच्छा या बुरा परिणाम जो किसी चीज के गुणों के फलस्वरूप लक्षित होता है। (एफेक्ट) जैसे—शिक्षा या सिनेमा का प्रभाव, औषध या पुस्तक का प्रभाव। ४. ज्योतिष में, ग्रह या ग्रहों की विशिष्ट स्थिति के फल-स्वरूप किसी में सामान्य से भिन्न दिखलाई पड़नेवाले विकार। ५. दूसरों को किसी विशिष्ट विचारधारा का अनुयायी, समर्थक आदि बनाने अथवा किसी ओर से चलने का सामर्थ्य। जैसे—वे अपने प्रभाव से ही बहुत से काम करा लेते हैं। ६. उक्त सामर्थ्य के फलस्वरूप चारों छाया आतंक। जैसे—यहाँ भी उनका प्रभाव काम कर रहा है। ७. स्वारोचिष् मनु के एक पुत्र जो कलावती के गर्भ से उत्पन्न हुए थे। (मार्कडेय पुराण)। ८. सूर्य के एक पुत्र। ९. सुग्रीव के एक मंत्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रभावक  : वि० [सं० भू+णिच्+ण्वुल्—अक] प्रभाव उत्पन्न करने या डालनेवाला। प्रभावशाली। उदा०—नवयुग का वाहक हो, नेता, लोक प्रभावक।—पंत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रभाव-क्षेत्र  : पुं० [सं० ष० त०] आधुनिक राज-तंत्र में, वह क्षेत्र या प्रदेश जो किसी प्रबल और बड़े राज्य के प्रभाव या दबाव में रहता हो और जिस पर किसी दूसरे राज्य या राष्ट्र का प्रभाव अथवा हस्तपेक्ष सहन न किया जाता हो। (स्फीयर ऑफ इन्फ्लुएन्स)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रभावज  : वि० [सं० प्रभाव√जन् (उत्पन्न होना)+ड] १. प्रभाव से उत्पन्न। प्रभावजात। पुं० १. राज्य की वह शक्ति जो उसके कोष, सेना आदि के मान पर आश्रित होती है। २. एक प्रकार का रोग जिसके सम्बन्ध में यह माना जाता है कि यह देवताओं, महात्माओं आदि के शाप अथवा ग्रहों के प्रकोप से उत्पन्न होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रभावती  : स्त्री० [सं० प्रभा+मतुप्, वत्व,+ङीप्] १. महाभारत के अनुसार सूर्य की पत्नी का नाम। २. कार्तिकेय की एक मातृका। ३. शिव के एक गण की वीणा। ४. प्रभाती नामक गीत। ५. रुचि नामक छन्द का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रभावना  : स्त्री० [सं० प्र√भू+णिच्+युच्—अन,+टाप्] १. उद्भावना। २. प्रकाश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रभाववान् (वत्)  : वि० [सं० प्रभाव+मतुप्, वत्व]=प्रभावशाली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रभावशाली (लिन्)  : वि० [सं० प्रभाव√शाल्+णिनि] जिसमें यथेष्ट प्रभाव उत्पन्न करने की शक्ति हो। जो अच्छा या बहुत प्रभाव डाल सकता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रभावान्वित  : भू० कृ० [सं० प्रभाव-अन्वित, तृ० त०] किसी से प्रभावित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रभावित  : भू० कृ० [सं० प्र√भू+णिच्+क्त] जिस पर किसी का प्रभाव पड़ा हो। किसी के प्रभाव से दबा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रभावत्य  : पुं० [सं० प्रभवत्+ष्यञ्] प्रभुता। प्रभुत्व।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ