लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रत्यंग  : पुं० [सं० प्रति-अंग, प्रा० स०] १. शरीर का कोई गौण या छोटा अंग। जैसे—अंग-प्रत्यंग में पीड़ा होना। २. किसी चीज के गौण या छोटे अंग या अंश। जैसे—इस विषय के सभी अंग-प्रत्यंग उन्होंने देख डाले हैं। ३. ग्रन्थ का अध्याय या परिच्छेद। ४. अस्त्र। ५. एक प्रकार की पुरानी तौल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रत्यंगिरा (रस्)  : पुं० [सं०] १. पुराणानुसार चाक्षुष मन्वंतर के अंगिरस के पुत्र एक ऋषि का नाम। २. सिरस का पेड़। ३. बिसखोपड़ा नामक जन्तु। स्त्री० तांत्रिकों की एक देवी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ