लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रतिकृत  : वि० [सं० प्रति√कृ (करना)+क्त] १. जिसका प्रतिकार हो चुका हो। २. जिसका उत्तर दिया अथवा बदला चुकाया जा चुका हो। ३. जिसके अन्त या विनाश का उपाय किया जा चुका हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिकृति  : स्त्री० [सं० प्रति√कृ+क्तिन्] १. किसी चीज के आकार-प्रकार आदि के अनुरूप बनी या बनाई हुई वैसी ही दूसरी चीज। जैसे—यह लड़का अपने पिता की प्रतिकृति है। २. प्रतिमा। प्रतिमूर्ति। ३. चित्र। तसवीर। ४. छाया। प्रतिबिंब। ५. प्रतिकार। बदला। ६. पूजा। ७. प्रतिनिधि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रतिकृत्य  : वि० [सं० प्रति√कृ+क्यप्] १. जिसका प्रतिकार किया जा सकता हो या किया जाने को हो। २. जिसका प्रतिकार करना उचित हो। पुं० ऐसा कार्य जो किसी के विरोध में किया गया हो। प्रतिकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ