लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रचल  : वि० [सं० प्र√चल् (चलना)+अच्] बहुत अधिक चंचल। पुं० मोर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रचलन  : पुं० [सं० प्र√चल्+ल्युट्—अन] १. चलना या व्यवहार में होना। चलनसार होना। २. उपयोग, व्यवहार आदि में आना। ३. रीति, रिवाज, नियम, सिद्धांत आदि का जारी रहने का भाव। ४. प्रथा। रिवाज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रचला  : स्त्री० [सं० प्रचल+टाप्] १. वह निद्रा जो बैठे या खड़े हुए मनुष्य को आती है। २. वह पाप-कर्म जिसके उदित होने से उक्त प्रकार की निद्रा आती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रचलित  : भू० कृ० [सं० प्र√चल्+क्त] १. जिसका प्रचलन हो। चलनसार। (करेंट) २. जो उपयोग, व्यवहार आदि में आ रहा हो। जो इस समय चल रहा हो। ३. कार्य या व्यवहार के रूप में चलाया या लाया हुआ। (इनफोर्स)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ