लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रगल्भ  : वि० [सं० प्र√गल्भ् (धृष्टता करना)+अच्] [स्त्री० प्रगल्भा] १. चतुर। होशियार। २. प्रतिभाशाली। ३. उत्साही। हिम्मती। ४. हाजिर-जवाब ५. निडर। निर्भर। ६. बोलने में संकोच न करनेवाला। प्रायः बढ़-बढ़कर बोलनेवाला। वाचाल। ७. गंभीर। ८. मुख्य। ९. निर्लज्ज। १॰. जिसमें नम्रता न हो। उद्धत। ११. अभिमानी। अहंकारी। १२. पुष्ट। प्रौढ़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रगल्भता  : स्त्री० [सं० प्रगल्भ्+तल्+टाप्] १. प्रगल्भ होने की अवस्था या भाव। २. बुद्धिमत्ता। समझारी। होशियारी। ३. प्रतिभा। ४. उत्साह। ५. वाक्-चातुरी। ६. वाचलता। ७. निर्भयता। निर्भीकता। ८. गंभीरता। गहनता। ९. प्रधानता। मुख्यता। १॰. ढिठाई। धृष्टता। ११. निर्लज्जता। बेहयाई। १२. उच्छृ खलता। उद्दंडता। १३. अभिमान। घमंड। १४. पुष्टता। मजबूती। १५. व्यर्थ की बात-चीत। बकवाद। १६. शक्ति। सामर्थ्य। १७. साहित्य में, नायिका के सात प्रकार के अयत्नज और स्वाभाविक अलंकारों में से एक। प्रायः प्रौढ़ा, सामन्या आदि नायिकाओं के वे आवरण या हाव-भाव जो प्रायः निःशंक ये निःसंकोच होकर करती हैं। यथा-फूलत फूल गुलाबन के, चटकाहट चौंकि चली चपला सी। कान्ह के काननि ऑगुरि नाइ रही लपटाइ लवंग लता सी।—पद्माकर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रगल्भ-वचना  : स्त्री० [सं० ब० स०] साहित्य में मध्या नायिका के चार भेदों में से एक। वह नायिका जो बातों ही बातों में अपना दुःख और क्रोध भी प्रकट करें और उलाहना भी दे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रगल्भा  : स्त्री० [सं० प्रगल्भ्+टाप्] १. प्रौढ़ा (नायिका)। २. धृष्ट स्त्री। ३. दुर्गा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्रगल्भित  : वि० [सं० प्र+गल्भ्√क्त] प्रगल्भता से युक्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ