लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्रकृति-विज्ञान  : पुं० [ष० त०] १. वह विज्ञान या शास्त्र जिसमें प्राकृतिक बातों अर्थात् सृष्टि की उत्पत्ति, विकास, लय आदि का निरूपण होता है। २. पारिभाषिक और वैज्ञानिक क्षेत्रों में, वह विज्ञान या शास्त्र जिसमें प्राकृतिक या भौतिक जगत् के भिन्न-भिन्न अंगों, क्षेत्रों, रूपों स्थितियों आदि का विचार या विवेचन होता है। (नैचुरल सायन्स) विशेष—जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिक और रसायन विज्ञान भू-गर्भशास्त्र आदि इसी के अन्तर्गत या इसकी शाखाओं के रूप में है। ३. उक्त के आधार पर साधारण लौकिक व्यवहार में वह विज्ञान या शास्त्र जिसमें पशु-पक्षियों, वनस्पतियों, वृक्षों, खनिज पदार्थों और भूगर्भ की बातों का अध्ययन और विवेचन अ-पारिभाषिक रुप में होता है। (नैचुरल हिस्टरी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ