लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

प्योंदा  : पुं० [स्त्री० अल्पा० प्योंदी]=पैबंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्यो  : पुं० [हिं० पिय] १. स्त्री का पति। २. स्त्री का प्रियतम। ३. पिता (पश्चिम)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्योड़ी  : स्त्री० [देश०] चित्र-कला में, एक प्रकार का स्थायी और तेज पीला रंग जो ऐसी गौओं के मूत्र से बनाया जाता था जिन्हें कुछ दिनों तक आम की पत्तियाँ खिलाकर रखा जाता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्योसर  : पुं० [सं० पीयूष] हाल की ब्याही हुई गौ का दूध, जो विशेष गुणकारक और स्वादिष्ट होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
प्योसार  : पुं० [सं० पितृशाला] विवाहिता स्त्री की दृष्टि से उसके माता-पिता का घर। पीहर। मायका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ