लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पोट  : पुं० [सं०√पुट् (मिलना)+घञ्] १. घर की नीव। २. मेल मिलान। स्त्री० [सं० पोट=ढेर, हिं० पोटली] १. ऐसी पोटली या गठरी जो चारों ओर से कपड़े, कागज, टाट आदि से बँधी हुई हो। २. ढेर। राशि। स्त्री० [सं० पृष्ठ] पुस्तकों की सिलाई में उसका पुट्ठा। स्त्री० [सं० पोत=वस्त्र] शव पर डाली जानेवाली चादर। कफन के ऊपर का कपड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पोटक  : पुं० [सं०√पुट्+अच्,+कन्] सेवक। नौकर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पोटगल  : पुं० [सं० पोट√गल् (चुआना, खाना]+अच्] १. नरसल। नरकट। २. काँस। ३. मछली। ४. एक प्रकार का साँप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पोटडाक  : स्त्री० [हिं० पोट+डाक] १. डाक से चीजें भेजने को वह व्यवस्था जिसमें चीजें आदि चारों ओर से कपड़े, टाट आदि से सीकर या बक्सों में बंद करके भेजी जाती हैं। (पारसल पोस्ट) २. इस प्रकार भेजी हुई कोई चीज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पोटना  : स० [हिं० पुट] १. इकट्ठा करना। समेटना। २. अपने अधिकार या हाथ में करना। ३. फुसला या बहकाकर अपने पक्ष में करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पोटरी  : स्त्री०=पोटली।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पोटलक  : पुं० [सं० पोट√ली (समाना)+ड,+क] [स्त्री० अल्पा० पोटलिका] पोटली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पोटला  : पुं० [हिं० पोटलक] [स्त्री० अल्पा० पोटली] बड़ी पोटली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पोटली  : स्त्री० [सं० पोटलिका] १. बहुत छोटि गठरी जिसमें आवश्यक वस्तुएँ रखकर लोग साथ लेकर विशेषतः बगल में रखकर चलते हैं। २. छोटी थैली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पोटा  : पुं० [सं० पुट=थैली] [स्त्री० अल्पा० पोटी] १. पेट की थैली। उदराशय। जैसे—चिड़िया या बकरी का पोटा। मुहा०—पोटा तर होना=पास में धन-संपत्ति होने से प्रसन्नता और निश्चिंतता होना। २. हृदय में होनेवाला उत्साह, बल और साहस। जैसे—किसका पोटा है जो तुम्हारे सामने आकर खड़ा हो। ३. समाई। सामर्थ्य। जैसे—जितना जिसका पोटा होगा उतना ही वह खरच करेगा। ४. आँख की पलक। ५. उँगली का अगला भाग या सिरा। ६. चिड़िया का वह छोटा बच्चा जिसके अभी पर न निकले हों। ७. नाक का मल। सींड। क्रि० प्र०—हना। स्त्री० [सं०√पुट्+अच्+टाप्] १. वह स्त्री जिसमें पुरुषों के से लक्षण हों। जैसे—दाढ़ी या मूँछ के स्थान पर बाल। २. दासी। सेविका। पुं० घड़ियाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पोटास  : पुं० [अं०] एक प्रकार का क्षार जो वनस्पतियों और लकड़ियों की राख, कई प्रकार के खनिज पदार्थों और कल-कारखानों की कोई तरह की फालतू चीजों में से निकलना और खाद, साबुन आदि बनाने के काम आता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पोटिक  : पुं० [सं०] फोड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पोटिक  : पुं० [हिं० पोट] पोट अर्थात् बोझा ढोनेवाला मजदूर। पोटिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पोट्टली  : स्त्री० [सं०=पोटलिका, पृषो० सिद्धि]=पोटली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ