लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पैरा  : पुं० [हिं० पहरा या पैर ?] १. आया हुआ कदम। पड़े हुए चरण। पौरा। जैसे—नई बहूँ का पैरा अच्छा है। इसके आते ही आमदनी बढ़ गई। २. पैरों में पहनने का एक प्रकार का कड़ा। ३. किसी ऊँची जगह पर चढ़ने के लिए लकड़ियों के बल्ले आदि रखकर बनाया हुआ रास्ता। स्त्री० [देश०] दक्षिण भारत में होनेवाली एक प्रकार की कपास जिसके पौधे बहुत दिनों तक रहते हैं। वि० [हिं० पैर] पैरोंवाला। पुं० [सं० पिटक; प्रा० पिड़ा] लकड़ी का वह खाना जिसमें सोनार अपना काँटा, बटखरे आदि रखते हैं। पुं० पयाल।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) पुं० [अं० पैराग्राफ का सक्षि०] लेख का उतना अंश जितने में कोई एक बात पूरी हो जाय और इसी प्रकार के दूसरे अंश से कुछ जगह छोड़ कर अलग किया गया हो। अनुच्छेद। विशेष—जिस पंक्ति में एक पैरा समाप्त होता है, दूसरा पैरा उस पंक्ति को छोड़ कर नई पंक्ति से रम्भ किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पैराई  : स्त्री० [हिं० पैरना] पैरने अर्थात् तैरने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पैराउ  : पुं०=पैराव।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पैराक  : पुं० [हिं० पैरना] वह जो पैरने की कला में कुशल हो। तैराक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पैराग्राफ  : पुं०=पैरा (अनुच्छेद)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पैराना  : स० [हिं० ‘पैरना’ का प्रे०] किसी को पैरने या तैरने में प्रवृत्त करना। तैरना। सयो० क्रि०—देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पैराफिन  : पुं० [अ०] एक प्रकार का गाढ़ा चिकना पदार्थ जो कुछ कोमल पत्थरों, और लकड़ियों से निकाला जाता और मोमबत्तियाँ आदि बनाने के काम आता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पैराव  : पुं० [हिं० पैरना] नदी, नाले आदि का वह स्थान जो तैर कर पार करने योग्य हो। अधिक जलवाला गहरा स्थान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पैराशूट  : पुं० [अं०] १. कपड़े का एक प्रकार का थैला जो खुलने पर छाते के आकार का हो जाता है और जिसकी सहायता से हवाई जहाज़ों से गिरनेवाले आदमी या गिराई जानेवाली चीजें धीर-धीरे और सुरक्षित दशा में उतरकर जमीन पर आ टिकती हैं। २. एक तरह का बढ़िया गफ कपड़ा जिससे उक्त उपकरण बनाये हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ