लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पूज  : स्त्री० [सं० पूजन] कुछ विशिष्ट जातियों में विवाह, यज्ञोपवीत, आदि शुभ कार्यों से एकाध दिन पहले होनेवाला एक कृत्य जिसमें गणेश पूजन किया जाता है और बिरादरी के आमंत्रित व्यक्तियों को बताशे, लड्डू आदि दिये जाते हैं। स्त्री० [हिं० पूजना] पूजने की क्रिया या भाव। पुं० [सं० पूज्य] देवता। (डिं०)(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) वि०=पूज्य।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पूजक  : वि० [सं०√पूज् (पूजना)+णिच्+ण्वुल्—अक] पूजा करनेवाला। जैसे—अग्निपूजक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पूजन  : पुं० [सं०√पूज्+णिच्+ल्युट—अन] [वि०पूजक, पूजनीय, पूजितव्य, पूज्य] १. देवी-देवता या किसी अन्य पूज्य वस्तु की की जानेवाली आराधना या वंदना। २. आदर। सम्मान। जैसे—अतिथि पूजन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पूजना  : स० [सं० पूजन] १. देवी-देवता को प्रसन्न या संतुष्ट करने के लिए यथाविधि श्रद्धाभाव से जल, फूल, नैवेद्य आदि चढ़ाना। पूजन करना। २. किसी को परम श्रद्धा या भक्ति की दृष्टि से देखना और आदरपूर्वक उसकी सेवा तथा सत्कार करना। ३. किसी को प्रसन्न या संतुष्ट करने के लिए उसे किसी रूप में कुछ धन देना। जैसे—कचहरी के अमलों को पूजना। ४. व्यंग्य और परिहास में, खूब मारना-पीटना। जैसे—वे आज इसकी खूब पूजा करेगें। अ० [सं० पूर्यते, प्रा० पूज्जति] १. पूरा होना। भरना। २. कमी, त्रुटि, देन आदि की पूर्ति होना। जैसे—किसी की रकम पूजना=दिया या लगाया हुआ धन पूरा पूरा वसूल होना। ३. अवधि या नियत समय पूरा होना। जैसे—हुंडी की मिती पूजना=रूपया चुकाने की तिथि नियत आना। ४. गहराई का भरना या बराबर होना। जैसे—गड्ढा पूजना, घाव पूजना। ५. ऋण या देन चुकता होना। ६. किसी की बराबरी तक पहुँचना। उदा०—ये सब पतति न पूजत मो सम।—सूर। ७. दे० ‘पूगना’। स० १. पूरा करना। २. नया बंदर पकड़ना। (कलंदर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पूजनी  : स्त्री० [सं० पूजन+ङीप्] मादा गौरैया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पूजनीय  : वि० [सं०√पूज्+णिच्+अनीयर] १. जिसका पूजा करना कर्तव्य या उचित हो। पूजन करने के योग्य। अर्चनीय। २. आदरणीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पूजमान  : वि०=पूज्यमान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पूजयितव्य  : वि० [सं०√पूज्+णिच्+तव्यम] जिसकी पूजा की जा सकती हो अथवा जिसकी पूजा करना उचित हो। पूज्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पूजयिता (तृ)  : वि०, पुं० [सं०√पूज्+णिच्+तृच्] पूजा करनेवाला। पूजक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पूजा  : स्त्री० [सं०√पूज्+णिच्+अ+टाप्] १. देवी-देवता के प्रति विनय, श्रद्धा और समर्पण का भाव प्रकट करनेवाले कार्य। अर्चना। पूजन। २. किसी देवी-देवता पर जल, फूल, फल, अक्षत आदि चढ़ाने का धार्मिक कृत्य। पूजन। ३. बहुत अधिक या यथेष्ट आदर-सत्कार। आव-भगत। खातिरदारी। ४. किसी को प्रसन्न या संतुष्ट करने के लिए किया जानेवाला कोई कार्य। ५. उक्त के आधार पर, लाक्षणिक रूप में, घूस या रिश्वत। जैसे—अब तो पहले दफ्तरवालों की पूजा करो, तब कहीं जाकर नौकरी मिलती है। ६. व्यंग्य के रूप में, किसी को मारने-पीटने अथवा तिरस्कृत या दंडित करने की क्रिया या भाव। जैसे—चलो देखो, आज घर पर तुम्हारी कैसी पूजा होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पूजाधार  : पुं० [सं० पूजा-आधार, ष० त०] देवपूजा में विधेय, वस्तुएँ और बातें। जैसे—जल, विष्णुचक्र, मंत्र, प्रतिमा, शालग्राम आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पूजार्ह  : वि० [सं० पूजा√अर्ह् (पूजना)+अच्] पूजनीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पूजित  : भू० कृ० [सं०√पूज्+क्त] [स्त्री० पूजिता] जिसका पूजा की गई हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पूजितव्य  : वि० [सं०√पूज्+तव्यत्] पूजनीय। पूज्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पूजिल  : पुं० [सं०√पूज्+इलच्] देवता। वि० पूजनीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पूजी  : स्त्री० [फा० पूजबंद] घोड़े का एक प्रकार का साज जो उसके मुँह पर रहता है। उदा०—पूजी कलगी करनफूल कल हैकल सेली।—रत्ना०।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पूजोपकरण  : पुं० [सं० पूजा-उपकरण, ष० त०] देवता की पूजा के लिए आवश्यक उपकरण या सामग्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पूजोपचार  : पुं० [सं० पूजा-उपचार, ष० त०] पूजन के लिए किया जानेवाला उपचार और उसकी सामग्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पूजोपहार  : पुं० [सं० पूजा-उपहार, ष० त०] पूजा के समय देवी-देवता को चढ़ाई जानेवाली वस्तु। चढ़ावा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पूज्य  : वि० [सं०√पूज्+यत्] [स्त्री० पूज्या] १. पूजा किये जाने के योग्य। २. आदर, श्रद्धा आदि के योग्य। माननीय। पुं० श्वसुर। ससुर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पूज्यता  : स्त्री० [सं० पूज्य+तल्+टाप्] पूज्य होने की अवस्था या भाव। पूजे जाने के योग्य होना। पूजनीयता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पूज्य-पाद  : वि० [ब० स०] इतना महान् कि उसके पैरों की पूजा करना उचित हो। परम पूज्य और मान्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पूज्यमान  : वि० [सं०√पूज्+यक्+शानच्] जिसकी पूजा की जा रही हो। पूजा जाता हुआ। सेव्यमान। पुं० सफेद जीरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पूज्यवर  : वि० [स० त०] परम आदरणीय, पूज्य और बड़ा। जैसे—पूज्यवर मालवीय जी।

लौटें            मुख पृष्ठ