लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पिछला  : वि० [हिं० पीछा] [स्त्री० पिछली] १. जो किसी वस्तु के पीछे अर्थात् पीठ की ओर पड़ता हो। पीछे की ओर को। ‘अगला’ का विपर्याय। जैसे—(क) इस मकान का पिछला हिस्सा गिर गया है। (ख) इस घोड़े की पिछली टाँगें टेढ़ी हैं। २. काल, घटना, स्थिति आदि के क्रम के विचार से किसी के पीछे अर्थात् पूर्व में या पहले पड़ने या होनेवाला। जैसे—(क) इधर का हिसाब तो साफ हो गया है, पर पिछला हिसाब बाकी है। (ख) जब मैं पिछली बार आप के यहाँ आया था...। (ग) पिछला साल रोजगारियों के लिए अच्छा नहीं था। ३. पूर्वकाल में होने अथवा उससे संबंध रखनेवाला। जैसे—पिछला जमाना, पिछले लोग। ४. जो क्रम के विचार से किसी के पीछे या बाद में पड़ता हो। जैसे—इस पुस्तक के कई पिछले पृष्ठ फट गये हैं। पद—पिछला पहर=दो पहर अथवा आधी रात के बाद का अर्थात् संध्या या प्रभात से पहले का पहर या समय। दिन अथवा रात के उत्तर काल। पिछली रात=रात में आधी रात के बाद का और प्रभात या उसके कुछ पहले का समय। ५. गुजरा या बीता हुआ। गत। जैसे—पिछली बातों को भूल जाना ही अच्छा है। पद—पिछला दिन=वह दिन जो वर्तमान से एक दिन पहले बीता हो। पिछली रात=आज से एक दिन पहले बीती हुई रात। कल की रात। गत रात्रि। पिछले दिन=बीते हुए दिन। भूतकाल। पुं० वह भोजन जो रोजे के दिनों में मुसलमान लोग कुछ रात रहते खाते हैं। सहरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं

लौटें            मुख पृष्ठ