लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

परावर  : वि० [सं० पर-अवर, कर्म० स०] [स्त्री० परावर] १. पहले और पीछे का। २. निकट और दूर का। ३. सर्वश्रेष्ठ। पुं० १. कारण और कार्य। २. विश्व। ३. अखिलता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परावर्त  : पुं० [सं० परा√वृत् (बरतना)+घञ्] १. लौटकर पीछे आना। प्रत्यावर्तन। २. अदला-बदली। विनिमय। ३. दे० ‘प्रतिवर्तन’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परावर्तक  : वि० [सं० परा√वृत्+ण्वुल्—अक] १. लौटकर पीछे आने या जानेवाला। २. अदल-बदल जानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परावर्तन  : पुं० [सं० परा√वृत्+ल्युट्—अन] १. लौटकर पीछे आना। प्रत्यावर्तन। २. उलटने पर फिर ज्यों का त्यों हो जाना। ३. उलटाया जाना। ४. दे० ‘अंतरण’। ५. धार्मिक ग्रंथों का पुनर्पठन। (जैन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परावर्त-व्यवहार  : पुं० [सं० ष० त०] किसी निर्णय पर होनेवाला पुनर्विचार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परावर्तित  : भू० कृ० [सं० परा√वृत्+णिच्+क्त] पलटाया हुआ। पीछे फेरा हुआ। पीछे की ओर लौटाया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परावर्ती (र्तिन्)  : वि० [सं० परा√वृत्+णिनि] १. लौटकर पुनः अपने स्थान पर आने या पहुँचनेवाला। २. फिर से पहलेवाली स्थिति में आनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ