लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

परस्पर  : अव्य० [सं० पर, द्वित्व, सकार का आगम] १. एक दूसरे के साथ। जैसे—दोनों रेखाओं को परस्पर मिलाओ। २. दो या दो से अधिक पक्षों में। जैसे—ब्च्चे परस्पर मिठाई बाँट लेंगे। ३. एक दूसरे के प्रति। जैसे—इन लोगों में परस्पर बैर है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परस्पर-व्यापी  : वि० [सं०] (चीजें, बातें या स्थितियाँ) जो आपस में आंशिक रूप में एक दूसरे के क्षेत्र का अतिक्रमण करके उनमें व्याप्त हों। अतिच्छादित। (ओवरलैपिंग)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परस्परोपमा  : स्त्री० [सं० परस्पर-उपमा, ष० त०] उपमेयोपमा। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ