लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

परक  : प्रत्य० [सं० समास में] एक प्रत्यय जो शब्दों के अंत में लगाकर निम्नलिखित अर्थ देता है; (क) पीछे या अंत में लगा हुआ। जैसे—विष्णुपरक नामावली=अर्थात् ऐसी नामावली जिसके अंत में विष्णु या उसका वाचक और कोई शब्द हो। (ख) संबंध रखनेवाला। जैसे—अध्यात्म-परक, प्रशंसा-परक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परकना  : अ० [?] न रह जाना या दूर हो जाना। उदा०—ढोंग जात्यो ढरकि परकि उर सोग जात्यो जोग सरकि सकंप कखियान तैं।—रत्नाकर। अ०= परचना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परकलत्र  : पुं० [सं० ष० त०] दूसरे व्यक्ति की विवाहिता स्त्री०। पर-स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परकसना  : अ० [हिं० परकासना] १. प्रकाशित होना। जगमगाना। २. प्रकट या जाहिर होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परकान  : पुं० [हिं० पर+कान] तोप का वह भाग जहाँ बत्ती दी जाती है। (लश०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परकाना  : स० [हिं० परकाना] किसी को परकने में प्रवृत्त करना। परचाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परकाय-प्रवेश  : पुं० [सं० परकाय, ष० त०, परकाय प्रवेश, स० त०] अपनी आत्मा को दूसरे के शरीर में प्रविष्ट करने की क्रिया जो योग की एक सिद्धि मानी जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परकार  : पुं० [फा०] वृत्त या गोलाई बनाने का एक प्रसिद्ध औजार जो पिछले सिरों पर परस्पर जुड़ी हुई दो शलाकाओं के रूप में होता है। इसकी एक शलाका केन्द्र में रखकर दूसरी शलाका चारों ओर घुमाने से पूर्ण वृत्त बन जाता है। पुं०=प्रकार।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परकारना  : स० [फा० परकार+हिं० ना (प्रत्य०)] परकार से वृत्त बनाना। स०=परकाना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परकाल  : पुं०=परकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परकाला  : पुं० [सं० प्राकार या प्रकोष्ठ] १. सीढ़ी। जीना। २. चौखट। ३. दहलीज। पुं० [फा० परगाल] १. शीशे का टुकड़ा। २. चिनगारी। पद—आफत का परकाला=वह जो बड़े-बड़े विकट काम कर सकता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परकास  : पुं०=प्रकाश।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परकासना  : स० [सं० प्रकाशन] १. प्रकाशित करना। २. प्रकाशमान करना। चमकाना। ३. प्रकट करना। सामने लाना। अ० १. प्रकाशित होना। २. चमकना। ३. प्रकट होना। सामने आना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परकिति  : स्त्री०=प्रकृति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परकीकरण  : पुं० [सं० परकीयकरण] किसी चीज को परकीय बनाने की क्रिया। (असिद्ध रूप)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परकीय  : वि० [सं० पर+छ—ईय, कुक्—आगम] [स्त्री० परकीया] १. जिसका संबंध दूसरे से हो। २. दूसरे का। पराया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परकीया  : स्त्री० [सं० परकीय+टाप्] साहित्य में, वह नायिका जो पर-पुरुष से प्रेम करती और अपने पति की अवहेलना करती हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परकीरति  : स्त्री०=प्रकृति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परकोटा  : पुं० [सं० परकोटि] १. किसी गढ़ या स्थान की रक्षा के लिए चारों ओर उठाई हुई ऊँची और बड़ी दीवार। कोट। २. किसी प्रकार की बहुत ऊँची और बड़ी चहारदीवारी। ३. पानी की बाढ़ रोकने के लिए बनाया हुआ बाँध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
परकोसला  : पुं०=ढकोसला (अन-मिल कविता)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ