लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पया  : पुं० [देश०] दस सेर अनाज की तौल का एक बरतन। उदा०—अपने यहाँ पया से तौल नहीं की जाती।—वृन्दावन लाल वर्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पयाण  : पुं०=प्रयाण।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पयादा  : वि०, पुं०=प्यादा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पयान  : पुं० [सं० प्रयाण] कही जाने या पहुँचने के लिए यात्रा आरम्भ करना। प्रस्थान। रवानगी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पयाम  : पुं० [फा०] सन्देश। संदेसा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पयामबर  : पुं० [फा०] सन्देश ले जानेवाला व्यक्ति। सन्देशवाहक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पयार  : पुं०=पयाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पयाल  : पुं० [सं० पलाल] १. धान, कोदों आदि के सूखे हुए ऐसे डंठल जिनमें से दाने झाड़ लिये गये हों। पुराल। पुआल। पियरा। मुहा०—पयाल गाहना या झाड़ना=(क) ऐसा श्रम करना जिसका कुछ फल न हो। व्यर्थ मेहनत करना। उदा०—फिर फिर कहा पयारहि गाहे।—सूर। (ख) ऐसे व्यक्ति की सेवा करना जिससे कुछ लाभ न हो सकता हो। २. एक तरह का वृक्ष जिसके फल खट-मीठे होते हैं। ३. उक्त वृक्ष का फल। पुं० [सं० प्रियाल] चिरौंजी का पेड़। वि०=प्यारा। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ