लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पपी  : पुं० [सं०√पा+ईक्, द्वित्व] १. सूर्य। २. चन्द्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पपीता  : पुं० [मला० पपाया] १. एक प्रसिद्ध पौधा जिसमें बड़े मीठे लंबोतरे फल लगते हैं। २. उक्त पौधे का फल जो मीठा तथा रेचक होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पपीतिया  : पुं० [हिं० पपीता] १. एक तरह का पौधा। २. उक्त पौधे का बीज जो प्लेग से रक्षा के लिए किसी अंग में बाँधा जाता है (इग्नेटियसबीन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पपीती  : स्त्री० [हिं० पपीता] मादा पपीता (पौधा) जिसमें फल नहीं लगते।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पपीलि  : स्त्री०=पिपीलिका (च्यूँटी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पपीहरा  : पुं०=पपीहा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पपीहा  : पुं० [देश०] १. एक प्रसिद्ध पक्षी जिसकी आँखें, चोंच तथा टाँगें पीली होती हैं और डैने सिलेटी रंग के होते हैं तथा जो बसंत और वर्षा में बहुत ही मधुर स्वर में ‘पी-कहाँ’ की तरह का शब्द बोलता है। २. सितार के छः तारों में से एक जो लोहे का होता है। ३. आल्हा के पिता के घोड़े का नाम। ४. दे० ‘पपैया’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ