लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पनस  : पुं० [सं०√पन् (स्तुति)+असच्] १. कटहल का वृक्ष। २. कटहल का फल। ३. राम की सेना का एक बंदर। ४. विभीषण का एक मंत्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पनसतालिका  : स्त्री० [सं० पनस-ताल, कर्म० स०,+ ठन्—इक,+टाप्] कटहल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पनसनालका  : पुं० [सं०] कटहल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पनसल्ला  : पुं०=पनसाल (प्याऊ)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पनसाखा  : पुं० [हिं० पाँच+शाखा] एक प्रकार की मशाल जिसमें तीन या पाँच बत्तियाँ साथ जलती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पनसार  : पुं० [हिं० पानी+सं० आसार=धार बाँधकर पानी गिराना] पानी से किसी स्थान को तर करने या सींचने की क्रिया या भाव। भरपूर सिंचाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पनसारी  : पुं०=पंसारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पनसाल  : स्त्री० [हिं० पानी+सं० शाला] १. वह स्थान जहाँ सर्वसाधारण को पानी पिलाया जाता है। पौसरा। प्याऊ। २. नदी आदि में नावों के चलने के समय पानी की गहराई नापने की क्रिया। ३. वह उपकरण जिससे वक्त अवसरों पर पानी की गहराई नापी जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पनसिंगा  : पुं० [देश०] जलपीपल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पनसिका  : स्त्री० [सं० पनस+ठन्—इक,+टाप्] कान में होनेवाली एक तरह की फुंसी जो कटहल के काँटों की तरह नोकदार होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पनसी  : स्त्री० [सं० पनस+ङीष्] १. कटहल का फल। २. पनसिका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पनसुइया  : स्त्री० [हिं० पानी+सूई] एक तरह की पतली तथा छोटी नाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पनसूर  : पुं० [देश०] एक तरह का बाजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पनसेरी  : स्त्री०=पंसेरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पनसोई  : स्त्री०=पनसुइया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पनसोह  : वि० [हिं० पानी+सुहाना] १. जिसका स्वाद जल जैसा हो। २. फीका। ३. नीरस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पनस्यु  : वि० [सं० पन+क्यच्, सुगागम,+ड] प्रशंसा या तारीफ सुनने का इच्छुक। जिसे प्रशंसित होने की लालसा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ