लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पट्टिका  : स्त्री० [सं० पट्ट+कन्—टाप्,इत्व] १. छोटा तख्ती। पटिया। २. छोटा चित्र-पट या ताम्र पट। ३. कपड़े की छोटी पट्टी। ४. रेशमी फीता। ५. पठानी लोध। ६. दस्तावेज। पट्टा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पट्टिकाख्य  : पुं० [सं० पट्टिका-आख्या,ब० स०] पठानी लोध। रक्त-लोध्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पट्टिका-बैठक  : स्त्री०=पट्टे-बैठक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पट्टिकार  : पुं० [सं० पट्टिका√ऋ+अण्] रेशमी वस्त्र बनानेवाला कारीगर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पट्टिका-लोध्र  : पुं० [मयू० स०] पठानी लोध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पट्टिका-वायक  : पुं० [ष० त०]=पट्टिकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ