लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पटेबाज  : पुं० [हिं० पटा+फा० बाज] [भाव० पटेबाजी] १. वह जो पटा-बनेठी आदि खेलता या पटा हाथ में लेकर लड़ता हो। पटैता। २. मनुष्य के आकार का एक प्रकार का खिलौना जो डोरी खींचने से दोनों हाथों से पटा खेलता है। ३. उक्त प्रकार की एक आतिशबाजी। वि० १. दुश्चरित्रा और पुंश्चली। छिनाल। (स्त्री)। २. बहुत चालाक या धूर्त्त (पुरुष या स्त्री)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पटेबाजी  : स्त्री० [हिं० पटेबाज] १. पटेबाज का कार्य और कौशल। २. व्यभिचार। छिनाला। ३. धूर्तता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ