लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पटु  : वि० [सं०√पट्+उन्] [भाव० पटुता] १. किसी काम या बात में कुशल अथवा दक्ष। निपुण। प्रवीण। २. चतुर। चालाक। ३. धूर्त्त। मक्कार। ४. कठोर हृदयवाला। निष्ठुर। ५. नीरोग। स्वस्थ। ६. तीक्ष्ण। तेज। ७. उग्र। प्रचंड। ८. जो स्पष्ट रूप से सामने आया हुआ हो। प्रकाशित। व्यक्त। ९. मनोहर। सुन्दर। १॰. कर्कश (स्वर) ११. विकसित। पुं० १. नमक। २. पांशु लवण। पाँगा नमक। ३. चीनी कपूर। ४. नक-छिकनी। ५. परवल। (लता और फल) ६. करेला। ७. चिरमिटा नामक लता। ८. जीरा। ९. बच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पटुआ  : पुं० [सं० पाट] १. पाट या सन का पौधा। जूट। पटसन। २. करेमू। ३. वह डंडा जिसके सिरे पर गून या डोरी बँधी रहती है और जिसे पकड़कर मल्लाह लोग नाव खींचते हैं। पुं० [?] तोता। (पक्षी)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पटुक  : पुं० [सं० पटु+कन्] परवल। पुं० [सं० पट] कपड़ा। वस्त्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पटुका  : पुं०=पटका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पटुता  : स्त्री० [सं० पटु+तल्—टाप्] पटु होने की अवस्था या भाव। प्रवीणता। निपुणता। होशियारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पटु-तूलक  : पुं०=पटुतृणक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पटु-तृणक  : पुं० [सं० पटु-तृण,मध्य० स०,+कन्] लवणतृण (घास)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पटु-त्रय  : पुं० [सं० ष० त०] काला,बिड़ और सेंधा इन तीनों प्रकार के लवणों का समाहार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पटुत्व  : पुं० [सं० पटु+त्व] पटुता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पटु-पत्रिका  : स्त्री० [सं० पटु-पत्र,ब० स०, कप्—टाप्,इत्व] चेंच नामक साग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पटु-पर्णिका  : स्त्री० [सं० पटु-पर्ण,ब० स०+कप्—टाप्,इत्व] मकोय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पटु-पर्णी  : स्त्री० [सं० ब० स०, ङीष्] मकोय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पटु-रूप  : वि० [सं० पटु+रूपप्] जो किसी काम में बहुत अधिक पटु हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पटुली  : स्त्री० [सं० पट्ट] १. काठ की वह पटरी जो झूले के रस्सों पर रक्खी जाती है। पाटा। २. चौकी। ३. छकड़े या बैल-गाड़ी के बगल में जड़ी हुई लंबी पटरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पटुवा  : पुं० १.=पटुआ। २.=पटवा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ