लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पखाल  : स्त्री० [सं० पक्ष+खल्ल] १. बैल आदि के चमड़े की बनी हुई पानी भरने की मशक। २. धौंकनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पखाल-पेटिया  : वि० [हिं० पखाल+पेट+ईया (प्रत्य०)] १. पखाल अर्थात् मशक की तरह बहुत बड़े पेटवाला। २. बहुत खानेवाला। पेटू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पखाली  : वि० [हिं० पखाल] पखाल अर्थात् मशक संबंधी। पुं० मशक से पानी भरनेवाला। भिश्ती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ