लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पंचो  : पुं० [देश०] गुल्ली-डंडे के खेल में, बाएँ हाथ से गुल्ली को उछाल कर दाहिने हाथ में पकड़े हुए डंडे से उस पर किया जानेवाला आघात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पँचोतर सौ  : पुं० [सं० पंचोत्तर शत] सौ और पाँच की संख्या या अंक। एक सौ पाँच की संख्या जो अंकों में इस प्रकार लिखी जाती है—१0५।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पँचोतरा  : पुं० [सं० पञ्चोत्तर] कन्या-पक्ष के पुरोहित का एक नेग जिसमें उसे दायज में विशेषकर तिलक के समय वर-पक्ष को मिलने वाले रुपयों आदि में से सैकड़े पीछे पाँच मिलते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पंचोपचार  : पुं० [पंचन्-उपचार, द्विगु स०] हिंदुओं में देव-पूजन के अवसर पर षोडशोपचार के साधन में किसी कारणवश असमर्थ होने पर केवल गंध, पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य (इन पाँच उपचारों) से किया जानेवाला पूजन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पंचोपविष  : पुं० [पंचन्-उपविष, द्विगु स०] थूहड़, मंदांर, कनेर, जलपीपल और कुचला—ये पाँच प्रकार के उपविष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पंचोपसिना  : स्त्री०=पंचोपचार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पंचोली  : स्त्री० [सं० पंच-आवलि] एक पौधा जो पश्चिमी और मध्य भारत में होता है। इसकी पत्तियों और डंठलों से सुगन्धित तेल निकलता है। पुं० [सं० पंचकुल, पंचकुली] कुछ जातियों में वंश-परम्परा से चली आती हुई एक उपाधि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पंचोषण  : पुं० [पंचन्-उषण, द्विगु स०] पिप्पली, पिप्पलीमूल, चव्य, मिर्च और चित्रक ये पाँच ओषधियाँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पंचोष्मा (ष्मन्)  : पुं० [पंचन्-ऊष्मन्, द्विगु स०] शरीर के अन्दर की वे पाँच प्रकार की अग्नियाँ जो भोजन पचाती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ