लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नेज  : पुं०=नेजा (भाला)। उदा०–हयौ नेज चामंड वीर दो सहस लरै मर।–चंदबरदाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नेजक  : पुं० [सं०√निज् (साफ करना)+ण्वुल-अक] रजक। धोबी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नेजन  : पुं० [सं०√निज्+ल्युट्-अन] १. कपड़े धोने की क्रिया या भाव। २. सफाई करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नेजा  : पुं० [फा० नैज़ः] १. भाला। बरछा। २. साँग। पुं० [देश०] चिलगोजा नाम का सूखा मेवा। (पश्चिम)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नेजा-बरदार  : वि० [फा० नेज़ःबरदार] भाला लेकर चलनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नेजाल  : पुं० [फा० नेजः] भाला। बरछा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नेजोछना  : स०=अँगोछना या अंग पोंछना (मिथिला)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ