लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नेक  : वि० [सं० निक्त(=नीका,अच्छा) से फा०] १. अच्छा। भला। २. उत्तम। श्रेष्ठ। जैसे-नेक चलन। ३. शिष्ट। सज्जन। सदाचारी। जैसे-नेक आदमी। ४. मांगलिक। शुभ। जैसे-नेक सायत। ५. जिसमें केवल उपकार या भलाई हो। सद्। जैसे-नेक सलाह। वि० [हिं० न+एक] जरा-सा। थोड़ा-सा। अव्य० किंचित। कुछ। जरा। उदा०–नेकु हँसौंही बानि,तजि लखौ परत मुख नीठि।–बिहारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नेक-चलन  : वि० [फा० नेक+हिं० चलन] [भाव० नेक-चलनी] जिसका आचरण उत्तम हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नेकचलनी  : स्त्री० [हिं० नेक-चलन+ई(प्रत्य०)] अच्छा आचरण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नेक-नाम  : वि० [फा०] [भाव० नेकनामी] जिसकी किसी अच्छे काम या बात के लिए प्रसिद्धि हो। सुख्यात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नेकनामी  : स्त्री० [फा०] नेकनाम होने की अवस्था या भाव। सुख्याति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नेक-नीयत  : वि० [फा० नेक+अ० नीयत] [भाव० नीकनीयता] १. जिसकी नीयत (उद्देश्य,विचार या संकल्प) अच्छी हो। सदाशय। २. ईमानदार और सच्चा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नेक-नीयती  : स्त्री० [फा०+अ०] १. नेक-नीयत होने की अवस्था या भाव। सदाशयता। २. ईमानदारी और सचाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नेक-बख्त  : वि०[फा०] [भाव० नेक-बख्ती] १.भाग्यवान। सौभाग्यशाली। २.सुशील। ३.भोला-भाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नेक-बख्ती  : स्त्री० [फा०] १. अच्छा भाग्य। सौभाग्य। २. सुशीलता। ३. भलमंसत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नेकरी  : स्त्री० [?] समुद्र की लहर का थपेड़ा। हाँक (लश०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नेकी  : स्त्री० [फा०] १. नेक होने की अवस्था या भाव। २. अच्छाई। भलाई। ३. शिष्टता और सौजन्य। सदाशयता। ४. दूसरे के साथ किया जानेवाला नेक कार्य अर्थात् किसी के उपकार या हित का काम। परोपकार। पद-नेकी और पूछ पूछ=किसी का उपकार करने के लिए उससे पूछने की क्या आवश्यकता है किसी का उपकार उसके कुछ कहे बिना ही करना चाहिए। नेकी बदी=(क) भलाई और बुराई। (ख) पाप पुण्य। (ग) शुभ और अशुभ घटनाएँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नेकु  : अव्य० [हिं० न+एक] जरा। थोड़ा सा। उदा०–जहाँ नेकु सयानप बाँक नहीं।–घनानंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ