लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नृ  : पुं० [सं०√नी (ले जाना)+ऋन्, डित्] १. नर। मनुष्य। २. शतरंज का मोहरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृ-कपाल  : पुं० [ष० त०] मनुष्य की खोपड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृ-केशरी (रिन्)  : पुं० [कर्म० स०] १. ऐसा व्यक्ति जो सिंह या शेर के समान पराक्रमी और श्रेष्ठ हो। २. नृसिंह अवतार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृग  : पुं० [सं०] १. मनु के एक पुत्र का नाम। २. उशीनर का पुत्र जो यौधेय वंश का मूल पुरुष था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृगा  : स्त्री० [सं०] राजा उशीनर की पत्नी का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृघ्न  : वि० [सं० नृ√हन् (हिंसा)+टक्] मनुष्य घातक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृतक  : पुं०=नर्त्तक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृतना  : अ० [सं० नृत] नृत्य करना। नाचना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृति  : स्त्री० [सं०√नृत् (नाँचना)+इन्] नाच। नृत्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृतु (तू)  : पुं० [सं०√नृतु+कु] नर्त्तक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृत्त  : पुं० [सं०√नृत्+क्त] वह नाच जिसमें अंगों का विक्षेप भी किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृतांग  : पुं० [सं०] नृत्य का अंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृत्य  : पुं० [सं०√नृत्+क्यप्] ताल, लय आदि के अनुसार मन-बहलाव के लिए शरीर के अंगों का किया जानेवाला संचालन। विशेष दे० ‘नाच’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृत्यकी  : स्त्री०=नर्त्तकी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृत्य-गीत  : पुं० [सं०] धार्मिक, सामाजिक आदि अवसरों पर होनेवाला ऐसा नृत्य जिसमें नर्त्तक साथ ही साथ गाते भी हैं। जैसे–गुजरात का गरबा प्रसिद्ध नृत्य गीत है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृत्य-नाटक  : पुं० [सं०] ऐसा अभिनय या नाट्य जिसमें नृत्यों की अधिकता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृत्य-प्रिय  : पुं० [ब० स०] १. महादेव। २. कार्तिकेय का एक अनुचर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृत्यशाला  : स्त्री० [ष० त०] नाचघर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृ-दुर्ग  : पुं० [सं० मध्य० स०] वह दुर्ग जिसके चारों ओर मनुष्यों विशेषतः सैनिकों का घेरा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृ-देव  : पुं० [सं० स० त०] १. राजा। २. ब्राह्मण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृ-धर्मा (र्मन्)  : पुं० [सं० ब० स० अनिच्] कुबेर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृपंजय  : पुं० [सं० नृप√जि (जीतना)+खश्,मुम्] एक पुरुवंशी नरेश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृप  : वि० [सं० नृ√पा (रक्षा)+क] [भाव० नृपता] मनुष्यों की रक्षा करनेवाला। पुं० राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृप-कंद  : पुं० [मध्य० स०] लाल प्याज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृप-जय  : पुं० [सं०] एक पुरुवंशीय राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृपता  : स्त्री०[सं० नृप+तल्+टाप्] नृप अर्थात् राजा होने की अवस्था,गुण या भाव। राजत्व।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृ-पति  : पुं०[सं० ष० त०] १.राजा। २.कुबेर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृप-द्रुम  : पुं० [मध्य० स०] १,अमलतास। २.खिरनी का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृप-द्रोही(हिन्)  : पुं० [सं० नृप√द्रुह (द्रोह करना)+णिनि] परशुराम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृप-प्रिय  : पुं० [ष० त०] १. लाल प्याज। २. राम शर। सरकंडा। ३. एक प्रकार का बाँस। ४. जड़हन धान। ५. आम का पेड़। ६. पहाड़ी तोता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृप-प्रिय-फला  : स्त्री० [ब० स० टाप्] बैंगन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृप-प्रिया  : स्त्री० [सं० नृपप्रिय+टाप्] १. केतकी। २. पिंडखजूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृपमांगल्य (क)  : पुं० [ब० स० कप्] तरवट का पेड़। आहुल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृप-मान  : पुं० [ष० त०] पुरानी चाल का एक तरह का बाजा जो राजाओं के भोजन के समय बजाया जाता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृप-वल्लभ  : स्त्री० [ष० त०] १. आम। २. राजा का सखा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृप-वल्लभा  : स्त्री० [ष० त०] १. रानी। २. केतकी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृप-वृक्ष  : पुं० [मध्य० स०] सोनालु का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृप-शासन  : पुं० [ष० त०] राजा की आज्ञा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृ-पशु  : पुं० [उपमि० सं०] वह जो मनुष्य होने पर भी पशुओं का सा आचरण करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृप-सुत्  : पुं० [ष० त०] [स्त्री० नृपसुता] राजकुमार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृप-सुता  : स्त्री० [ष० त०] १. राजकन्या। राजकुमारी। २. छुछूँदर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृपांश  : पुं० [नृप-अंश,ष० त०] आय,उपज आदि का वह अंश जो राजा को दिया जाता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृपात्मज  : पुं० [नृप-आत्मज्,ष० त०] [स्त्री० नृपात्मजा] राजकुमार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृपाध्वर  : पुं० [नृप-अध्वर,मध्य० स०] राजसूय यज्ञ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृपान्न  : पुं० [नृप-अन्न,ष० त०] १. राजा का अन्न। २. राजभोग धान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृपाभीर  : पुं० [सं० अभि√ईर्(सूचना)+क,नृप-अभीर,ष० त०] एक तरह का बाजा। विशेष दे० ‘नृपमान’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृपामय  : पुं० [आमय-नृप,ष० त० पूर्वनिपात] यक्ष्मा राजरोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृपाल  : पुं० [सं० नृ√पाल् (रक्षा)+णिच्+अण्] राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृपावर्त्त  : पुं० [सं० नृप+आ√वृत्त (बरतना+अच्)] एक तरह का रत्न। राजावर्त्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृपासन  : पुं० [नृप-आसन,ष० त०] राजसिंहासन। तख्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृपाह्व  : पुं० [नृप-आह्वा,ब० स०] लाल प्याज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृपाह्वय  : वि० [सं० नृप-आ√ह् वे(स्पर्धा)+अच्] राजा कहलानेवाला। राजा नामधारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृपोचित  : वि० [नृप-उचित,ष० त०] राजाओं के लिए उचित या उपयुक्त। राजाओं के योग्य। जैसे-नृपोचित व्यवहार। पुं० एक प्रकार का काला बड़ा उरद। राज-माष। २. लोबिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृमणा  : स्त्री० [सं० नृ-मन, ब० स०, टाप्, णत्व]प्लक्षद्वीप की एक महानदी। (भागवत)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृमणि  : पुं० [सं०] एक पिशाच जिसके संबंध में प्रसिद्ध है कि वह बच्चों को तंग किया करता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृ-मर  : वि० [सं० ष० त०] मनुष्यों को मारनेवाला। पुं० राक्षस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृमल  : वि०=निर्मल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृ-मिथुन  : पुं० [सं० ष० त०] १. स्त्री-पुरुष का जोड़ा। २. मिथुन राशि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृ-मेध  : पुं० [सं० ष० त०] नरमेध(दे०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृ-यज्ञ  : पुं० [सं० मध्य० स०] गृहस्थ के लिए आवश्यक माने हुए पंचयज्ञों में से एक जिसमें अतिथि का सत्कार उचित ढंग से करने को कहा गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृ-लोक  : पुं० [सं० ष० त०] मनुष्यों का लोक। मर्त्यलोक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृ-वराह  : पुं० [सं० कर्म० स०] वाराह रूपीधारी। विष्णु भगवान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृ-वाहन  : पुं० [सं० ब० स०] कुबेर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृ-वेष्टन  : पुं० [सं० ब० स०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृशंस  : वि० [सं० नृ√शंस् (हिंसा)+अण्] [भाव,नृशंसता] १. क्रूर। निर्दय। २. अत्याचारी। ३. बहुत बड़ा अनिष्ट या अपकार करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृशंसता  : स्त्री० [सं० नृशंस+तल्+टाप्] नृशंस होने की अवस्था,गुण या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृ-श्रृंग  : पुं० [सं० ष० त०] मनुष्य के सींग के समान अस्तित्वहीन और कल्पित वस्तु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृ-सिंह  : पुं० [सं० कर्म० स०] वह जो मनुष्यों में उसी प्रकार प्रधान और श्रेष्ठ हो, जिस प्रकार पशुओं में सिंह होता है। सिंह जैसे पराक्रम वाला व्यक्ति। २. पुराणानुसार विष्णु का चौथा अवतार जो आधे मनुष्य और आधे सिंह के रूप में हुआ था। विशेष-विष्णुका यह रूप भक्त प्रह्लाद की रक्षा करने के लिए हुआ था,और इस अवतार में उन्होंने राक्षसों के राजा हिरण्यकश्यप को मारा था। ३. कामशास्त्र में एक प्रकार का आसन या रति-बंध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृसिंह-चतुर्दशी  : स्त्री० [मध्य० स०] वैशाष शुक्ल चतुर्दशी इसी तिथि को भगवान नृसिंह अवतरित हुए थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृसिंह-पुराण  : पुं० [मध्य० स०] एक उपपुराण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृसिंपुरी  : पुं० [सं०] एक प्राचीन देश (बृहत्संहिता)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृ-सोम  : पुं० [उपमि० स०] ऐसा मनुष्य जो चंद्रमा के समान प्रकाशमान हो। बहुत बड़ा आदमी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नृ-हरि  : पुं० [कर्म० स०] नृसिंह। (दे०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ