लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

निहंग  : वि० [सं० निःसंग] १. एकाकी। अकेला। २. जो घर-गृहस्थी की झंझटों में न पड़ा हो अर्थात् अविवाहित और परिवारहीन। ३. नंगा। ४. निर्लज्ज। बेशरम। पुं० १. एक प्रकार के वैष्णव साधु। २. अकेला रहनेवाला विरक्त या साधु। ३. सिक्खों का एक संप्रदाय जो ‘कूका’ भी कहलाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहंगम  : वि०=निहंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहंग-लाडला  : वि० [हिं० निहंग+लाडला] जो माता पिता के दुलार के कारण बहुत ही उद्दंड और लापरवाह हो गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहंता (तृ)  : वि० [सं० नि√हन् (मारना)+तृच्] [स्त्री० निहंत्री] १. विनाशक। नाश करनेवाला। २. मार डालने या हत्या करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निह  : उप० [सं० निस्] नहिक भाव का सूचक एक उपसर्ग या पूर्व प्रत्यय। जैसे–निहकर्मा, निहकलंक,निहपाप आदि।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहकर्मा  : वि० [सं० निष्कर्म] कर्म न करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहकलंक  : वि०=निष्कलंक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहकाम  : वि०=निष्काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहकामी  : वि०=निष्काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहचक  : पुं० [सं० नेमि+चक्र] पहिए के आकार का काठ का वह गोल चक्कर जिसके ऊपर कूएँ की कोठी खड़ी की जाती है। निवार। जमवट। जाखिम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहचय  : पुं०=निश्चय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहचल  : वि०=निश्चल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहचिंत  : वि०=निश्चिंत।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहठ, निहठा  : स्त्री० [सं० निष्ठा] लकड़ी का वह टुकड़ा जिस पर रखकर बढ़ई, गढ़ने की चीजें बसूले से गढ़ते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहत  : भू० कृ० [सं० नि√हन्+क्त] १. चलाया या फेंका हुआ। २. नष्ट किया हुआ। विनष्ट। ३. जो मार डाला गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहतार्थ  : पुं० [सं० निहत-अर्थ, ब० स०] काव्य में एक प्रकार का दोष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहत्था  : वि० [हिं० नि+हाथ] १. जिसके हाथ में कोई अस्त्र न हो। शस्त्रहीन। २. जिसके हाथ में कुछ या कोई साधन न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहनन  : पुं० [सं० नि√हन्+ल्युट्–अन] वध। मारण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहनना  : स० [सं० निहनन] मारना। मार डालना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहपाप  : वि०=निष्पाप।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहफल  : वि०=निष्फल।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहल  : पुं० दे० ‘गंग-बरार’।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहव  : पुं० [सं० नि√ह्वे (बुलाना)+अप्] पुकारना। बुलाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहषरना  : अ० [सं० नि+क्षरण] बाहर आना या निकलना (राज०) उदा०–निहषरता नखरै नर।–प्रिथीराज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहस  : पुं० [?] चोट। प्रहार। (डि०) उदा०–नीसाने पड़ती निहस।–पृथीराज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहसना  : स० [सं० निघोषण] शब्द करना। अ० शब्द होना। अ० [सं० विलसन] सुशोभित होना। लसना। उदा०–नासा अग्रि मुताहल निहसति।–प्रिथीराज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहाई  : स्त्री० [सं० निघाति, मि० फा० निहाली] लोहारों और सुनारों का जमीन में गड़ा या लकड़ी आदि में जुड़ा हुआ लोहे का वह टुकड़ा जिस पर वे धातु के टुकड़ों को रखकर हथौड़े से कूटते या पीटते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहाऊ  : पुं० [सं० निघाति] लोहे का घन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहाका  : स्त्री० [सं०] १. गोह नामक जंतु। २. घड़ियाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहाना  : स० [सं० नि+घात] १. नष्ट करना। मारना। २. दबाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहानी  : स्त्री० [सं० निखनित्री] नक्काशी करने का एक उपकरण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहाय  : पुं०=निहाई।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहायत  : अव्य० [अ०] बहुत अधिक। अत्यन्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहार  : स्त्री० [हिं० निहारना] निहारने की क्रिया या भाव। पुं० [सं० निस्सरण] निकलने का मार्ग। निकास। पुं० [?] लट्ट। पुं०=नीहार (देखें)। वि०=निहाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहारना  : स० [सं० निभालन=देखना] १. अच्छी तरह और ध्यानपूर्वक अथवा टक लगाकर देखना। २. ताकना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहारनि  : स्त्री० [हिं० निहारना] निहारने की क्रिया या भाव। निहार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहारिका  : स्त्री०=नीहारिका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहारुआ  : पुं०=नहरुआ (रोग)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहाल  : वि० [फा०] १. जिस पर किसी की बहुत अधिक या विशेष कृपा हुई हो और इसी लिए जो प्रफुल्लित तथा संतुष्ट हो। २. धन, दौलत आदि मिलने पर जो मालामाल या समृद्ध हुआ हो। पूर्ण-काम। सफल-मनोरथ। पुं० पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहालचा  : पुं० [फा० निहालचः] बच्चों के सोने की छोटी गद्दी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहालना  : स०=निहारना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहाल लोचन  : पुं० दे० ‘निहालचा’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहाली  : स्त्री० [फा०] बिस्तर पर बिछाने का गद्दा। स्त्री०=निहाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहाव  : पुं० [सं० निघाति] निहाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहिंसन  : पुं० [सं० नि√हिंस् (मारना)+ल्युट्–अन] मार डालना। वध करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहि  : उप० सं० ‘निस्’ उपसर्ग का एक विकृत रूप। जैसे–निहिचय, निहिचिंत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहिचय  : पुं०=निश्चय।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहिचिंत  : वि०=निश्चिंत।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहित  : वि० [सं० नि√धा(धारण)+क्त, हि आदेश] १.(चीज) जो किसी दूसरी चीज के अन्दर स्थित हो और बाहर न दिखाई देती हो। अन्दर छिपा या दबा हुआ। (लेटेन्ट) २. स्थापित किया हुआ। ३. दिया या सौंपा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहीन  : वि० [सं० नि-हीन, प्रा० स०] परमहीन। बहुत क्षुद्र या तुच्छ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहुँकना  : अ०=निहुरना (झुकना)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहुड़ना  : अ०=निहुरना (झुकना)। स०=निहुराना (झुकाना)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहुरना  : अ० [हिं० नि+होड़न] १. झुकना। नवना। २. नम्र होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहुराई  : स्त्री० [हिं० निहुरना] झुकने की क्रिया या भाव। स्त्री०=निठुराई (निष्ठुरता)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहुराना  : स० [हिं० निहुरना का प्रे०] १.झुकना। नवाना। २. नम्र होने के लिए विवश करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहोर  : पुं०=निहोरा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहोरना  : अ० [हिं० निहोरा] प्रार्थना या विनती करना। स० किसी पर अनुग्रह करके उसे उपकृत या कृतज्ञ करना। उदा०–सोइ कृपालु केवटहि निहोरे।–तुलसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहोरा  : पुं० [सं० मनोहार,हिं० मनुहार] १. किसी के किए हुए अनुग्रह या उपकार के बदले में प्रकट की या मानी जानेवाली कृतज्ञता। एहसान। क्रि० प्र०–मानना। मुहा०–(किसी का) निहोरा लेना=ऐसी स्थिति में होना कि कोई उपकार करे और इसके लिए उसका कृतज्ञ होना पड़े। २. निवेदन। विनय। ४. आसरा। भरोसा। क्रि० प्र०—लगना। अव्य० के लिए। वास्ते। दे० ‘निहोरे’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निहोरे  : अव्य० [हिं० निहोरा] किसी के किए हुए अनुग्रह या उपकार के आधार पर अथवा उसके कारण। जैसे–हम किस निहोरे उनके यहाँ जाएँ, अर्थात् उन्होंने हमारी कौन सी भलाई या कौन-सा सद्व्यवहार किया है जिसके लिए हम उनके यहाँ जायँ। उदा०–धरहुँ देह नहि आन निहोरे।–तुलसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निह्नव  : पुं० [सं० नि√ह्नु (छिपाना)+अप्] १. निहित अर्थात् छिपे हुए होने की अवस्था या भाव। २. अविश्वास। ३. शुद्धता। पवित्रता। ४. एक प्रकार का साम-गान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निह्नुवन  : पुं० [सं० नि√ह्नु+ल्युट्—अन] १. इनकार। २. बहाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निह्नवोत्तर  : पुं० [सं० निह्नव-उत्तर-मध्य० स०] टाल, मटोलवाला उत्तर। बहानेबाजी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निह्नुत  : भू० कृ० [सं० नि√ह्नु+क्त] [भाव० निह्नुति] १. अस्वीकृत किया हुआ। २. छिपाया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निह्नुति  : स्त्री० [सं० नि√ह् नु+क्तिन्] अस्वीकार। इन्कार। २. छिपाव। दुराव। गोपन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निह्रद  : पुं० [सं० नि√ह्रद् (शब्द)+घञ्] ध्वनि। शब्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ