लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

निष्ठ  : वि० [सं० नि√स्था(ठहरना)+क] १. ठहरा हुआ। स्थित। २. किसी काम या बात में पूरी तरह से लगा रहनेवाला। जैसे–कर्म-निष्ठ। ३. किसी के प्रति निष्ठा (भक्ति और श्रद्धा) रखनेवाला। ४. विश्वास रखनेवाला। जैसे–धर्म-निष्ठ। ५. किसी कार्य या विषय में बराबर मन से लगा रहनेवाला। जैसे–कर्त्तव्य-निष्ठ। (प्रायः यौगिक पदों के अंत में प्रुयक्त)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्ठांत  : वि० [सं० निष्ठा (नाश)+अन्त, ब० स०] नश्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्ठा  : स्त्री० [सं० नि√स्था+अङ+टाप्] १. अवस्था। दशा। स्थिति। २. आधार। नींव। ३. दृढ़तापूर्वक टिके या ठहरे रहने की अवस्था या भाव। ४. मन में होनेवाला दृढ़ निश्चय या विश्वास। ५. किसी बात, या व्यक्ति के संबंध में होनेवाली वह भावुकतापूर्ण मनोवृत्ति जो हमारी आंतरिक पूज्य, बुद्धि, विश्वास, श्रद्धा आदि से उत्पन्न होती है और जो हमें उस (बात विषय या व्यक्ति) के प्रति विशिष्ट रूप से आसक्त, प्रवृत्त तथा संलग्न रखती है। किसी के प्रति होनेवाली मन की ऐसी एकांत अनुरक्ति या प्रवृत्ति जो बहुत-कुछ भक्ति की सीमा तक पहुँचती हुई होती है। जैसे–अपने कर्त्तव्य, गुरु, धर्म या नेता के प्रति होनेवाली निष्ठा। ६. धार्मिक क्षेत्र में ज्ञान, की वह अन्तिम या चरम अवस्था जिसमें आत्मा पूर्ण रूप से ब्रह्म में लीन हो जाती है। ७. विष्णु जिनमें प्रलय के समय समस्त भूतों का विलय हो जाता है। ८. किसी चीज या बात का नियत समय पर होनेवाला अंत या समाप्ति। ९. विनाश। १॰. दक्षता। प्रवीणता। ११. विपत्ति। संकट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्ठान  : पुं०[सं०नि√स्था+ल्युट्–अन्] चटनी आदि चटपटी चीजें।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्ठानक  : पुं०[सं०निष्ठान+कन्]=निष्ठान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्ठावान् (वत्)  : वि० [सं० निष्ठा+मतुप्] जिसकी किसी के प्रति निष्ठा हो। निष्ठा रखनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्ठित  : भू० कृ० [सं०नि√स्था+क्त] १. अच्छी तरह टिका या ठहरा हुआ। जमकर लगा हुआ। दृढ़ रूप से स्थिति। २.(व्यक्ति) जिसमें निष्ठा हो। निष्ठावान्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्ठीव  : पुं० [सं० नि√ष्ठिव् (थूकना)+घञ्, दीर्घ]=निष्ठीवन (थूक)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्ठीवन  : पुं० [सं० नि√ष्ठिव+ल्युट्–अन, दीर्घ] १. मुँह से थूक या कफ निकालकर बाहर फेंकना। २. खखार। थूक। ३. वैद्यक में, एक औषध जिसका व्यवहार गले या फेफड़े से कफ निकालने में किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्ठुर  : वि० [सं० नि√स्था+उरच्] [स्त्री० निष्ठुरा] [भाव० निष्ठुरता] १. कठिन। कड़ा। सख्त। २. उग्र। तेज। ३. जिसके हृदय में दया, ममता, मोह आदि न हो। दूसरों के कष्टों की परवाह न करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्ठुरता  : स्त्री० [सं० निष्ठुर+तल्–टाप्] १. निष्ठुर होने की अवस्था या भाव। २. आचरण, व्यवहार आदि की निर्दयता पूर्ण कठोरता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्ठुरिक  : पुं० [सं०] एक नाग जिसका उल्लेख महाभारत में है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्ठैवन  : पुं०=निष्ठीवन (थूक)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्ठ्यूत  : वि० [सं० नि√ष्ठि्व+क्त, ऊठ्] १. थूका हुआ। २. उगला हुआ। ३. बाहर निकाला हुआ। ४. कहा हुआ। उक्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ