लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

निष्कंटक  : वि० [सं० निर्-कंटक, ब० स०] १. जिसके काँटे न हों। २. जिसमें कोई बाधा या बखेड़ा न हो। ३. (राज्य) जिसमें शासक का कोई वैरी या शत्रु न हो। अव्य० १. बिना किसी प्रकार की बाधा या रुकावट के। २. बिना किसी प्रकार के वैर या शत्रुता की संभावना के। बेखटके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कंठ  : पुं० [सं० निर्-कंठ, ब० स०] वरुण (पेड़)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कंप  : वि० [सं० निर-कंप, ब० स०] जिसमें कंपन न हो रहा हो। जो काँप न रहा हो; फलतः स्थिर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कंभ  : पुं० [सं०] गरुड़ के एक पुत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कुंभ  : पुं० [सं०] देवताओं के एक सेनापति। (पुराण)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्क  : पुं० [सं० निस्√कै (शोभा)+क] १. वैदिक काल का एक प्रकार का सोने का सिक्का जिसका मान समय-समय पर घटता-बड़ता रहता था। फिर भी साधारणतः यह १६ माशे का माना जाता था। २. उक्त सिक्के के बराबर की तौल। ३. सोना। ४. सोने का पात्र या बरतन। ५. चांडाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कपट  : वि० [सं० निर्-कपट, ब० स०] [भाव० निष्कपटता] कपट-रहित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कपटी  : वि० [सं० निष्कपट] कपट-रहित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कर  : वि० [सं० निर्-कर्, ब० स०] जिस पर कर या शुल्क न लगता हो। स्त्री० भूमि जिस पर कर न लगता हो। माफी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्करुण  : वि० [सं० निर-करुण, ब० स०] जिसके हृदय में या जिसमें करुणा न हो। करुणा-रहित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कर्तन  : पुं० [सं० निर्√कृत् (काटना)+ल्युट्–अन] काट या फाड़ कर अलग करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कर्म  : वि० [सं० निर्-कर्मन्, ब० स०] १. जो कोई कर्म न करता हो। २. जो कर्म करने पर भी उसमें आसक्ति न रखता हो या लिप्त न होता हो। अकर्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कर्मण्य  : वि० [सं० निर्-कर्मण्य, प्रा० स०] अकर्मण्य। निकम्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कर्मा (र्मन्)  : वि० [सं० निर-कर्मन्, ब० स०] १. जो कर्मों में लिप्त न हो। २. जो किसी काम का न हो। निकम्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कर्ष  : पुं० [सं० निस्√कृष् (खींचना)+घञ्] १. खींचकर निकालना या बाहर करना। २. खींच या निकालकर बाहर की हुई चीज या तत्त्व। ३. विचार-विमर्श, सोच-विचार आदि के उपरांत निकलनेवाला परिणाम या स्थिर होनेवाला सिद्धांत। (कन्क्लूजन) ४. निश्चय। ५. इस बात का विचार कि कोई चीज कितनी या कैसी है। ६. राजा या शासन का प्रजा को कष्ट देते हुए उससे धन खींचना या लेना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कर्षक  : वि० [सं० निस्√कृष्+ण्वुल्–अक] निष्कर्ष या निष्कर्षण करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कर्षण  : पुं० [सं० निस्√कृष्+ल्युट्–अन] १. खींचकर निकालना या बाहर करना। २. दूर करना। ३. मिटाना। ४. घटाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कर्षी (र्षिन्)  : पुं० [सं० निस्√कृष्+णिनि] एक प्रकार का मरुत्। वि०=निष्कर्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कलंक  : वि० [सं० निर्-कलंक, ब० स०] जिस पर या जिसमें कलंक न हो। पुं० पुराणानुसार एक तीर्थ जिसमें स्नान करने से कलंक या दोष नष्ट हो जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कलंकित  : वि०=निष्कलंक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कलंकी  : वि०=निष्कलंक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कल  : वि० [सं० निर्-कला, ब० स०] [स्त्री० निष्कला] १. (व्यक्ति) जो कोई कला या हुनर न जानता हो। २. (कार्य) जो कलापूर्ण ढंग से न किया गया हो। ३. अंगहीन। ४. जिसका वीर्य नष्ट रहो चुका हो। जैसे–नपुंसक या वृद्ध। ४. पूरा। समूचा। पुं० ब्रह्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कला  : स्त्री० [सं० निष्कल+टाप्] ऐसी स्त्री जिसे मासिक धर्म होना बंद हो गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कली  : स्त्री० [सं० निष्कल+ङीष् ]=निष्कला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कलुष  : वि० [सं० निर्-कलुष, ब० स०] कलुष-रहित। निर्मल या पवित्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कषाय  : वि० [सं० निर्-कषाय, ब० स०] १. विशुद्ध चित्तवाला। २. मुमुक्षु। पुं० एक जिन देव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्काम  : वि० [सं० निर्-काम, ब० स०] [भाव० निष्कामता] १. (व्यक्ति) जिसके मन में कामनाएं या वासनाएँ न हों, फलतः जो सब बातों से निर्लिप्त रहता हो। २. (कार्य) जो बिना किसी प्रकार की कामना के किया जाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कामी  : वि०=निष्काम (व्यक्ति)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कारण  : वि० [सं० निर्-कारण,ब० स०] जिसका कोई कारण या सबब न हो। अव्य० १.बिना किसी कारण या वजह के। २. व्यर्थ। पुं० १. कहीं ले जाना या हटाना। २. मारण। वध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कालक  : वि० [सं० निर्√कल् (गति)+णिच्+ण्वुल्–अक] जिसके बाल, रोएँ आदि मूँड़े गये हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कालन  : पुं० [सं० निर्√कल्+णिच्+ल्युट्–अन ] १. चलाने की क्रिया या भाव। २. पशुओं आदि को निकालना या भगाना। ३. मार डालना। वध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कालिक  : वि० [सं० निर्-कालिक, प्रा० स०] १. जो कुछ ही दिन और जीने को हो। २. जिसका अंत निकट हो.। ३. अजेय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्काश  : पुं० [सं० निर्√काश् (शोभित होना)+अच्] १. किसी पदार्थ का बाहर निकला हुआ भाग। (प्रोजेक्शन) जैसे–मकान का बरामदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्काशन  : पुं०=निष्कासन। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्काशित  : भू० कृ०=निष्कासित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्काष  : पुं० [सं० निर्√कष् (खरोचना)+घञ्] दूध का वह भाग जो उसके अधिक औटायो जाने के कारण बरतन में ही लगकर रह गया हो किन्तु खुरचकर निकाला जाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कास  : पुं० [सं० निर्√कास् (खाँसना)+घञ्] १. बाहर निकालने की क्रिया या भाव। २. किसी पदार्थ का आगे या बाहर निकला हुआ भाग। ३. वह अंश या स्थान जहाँ से कोई चीज बाहर निकलकर आगे जाती हो। (आउट-फॉल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कासन  : पुं० [सं० निर्√कास्+ल्युट्–अन] १. किसी क्षेत्र या स्थान में निवास करनेवाले व्यक्ति को वहाँ से स्थायी रूप से और अधिकार या बल पूर्वक बाहर करना। २. किसी कर्मचारी को उसके पद से हटाना और उसे नौकरी से छुटाना। ३. देश से बाहर निकाले जाने का दंड।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कासित  : भू० कृ० [सं० निर्√कास्+क्त] जिसका निष्कासन हुआ हो। किसी क्षेत्र, पद, स्थान आदि से निकाला या हटाया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कासिनी  : स्त्री० [सं० निर्√कास्+णिनि+ङीष्] वह दासी जिस पर स्वामी ने कोई प्रतिबंध न लगाया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्किंचन  : वि० [सं० निर्-किञ्चन,ब० स०] जिसके पास कुछ भी न हो। अकिंचन। दरिद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्किल्विष  : वि० [सं० निर्-किल्विष, ब० स०] किल्विष (दोष या पाप) से रहित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कीटक  : वि० [सं० निर्-कीट, ब० स०] १. कीटाणुओं आदि से रहित। २. कीटाणुओं का नाश करनेवाला। पुं० वह प्रक्रिया या यंत्र जिसकी सहायता से कीटाणु नष्ट किये जाते हों। (स्टार्लाईजर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कीटण  : पुं० [सं० निष्कीट+णिच्+ल्युट्–अन] १. किसी वस्तु को तपाकर अथवा रासायनिक प्रक्रियाओं से कीटों या कीटाणुओं से रहित करना। २. उत्पादन करनेवाले कीटाणु नष्ट करके अनुर्वर, नपुंसक या बाँझ करना। (स्टर्लाइजे़शन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कीटित  : भू० कृ० [सं० निष्कीट+णिच्+क्त] जो कीटाणुओं से रहित किया गया हो। (स्टर्लाइज्ड)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कुंभ  : वि० [सं० निर्-कुंभ, ब० स०] कुंभ रहित। पुं० [निस्√कुट् (टेढ़ा होना)+क] दंती वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कुट  : पुं० [सं० निस्√कुट् (टेढ़ा होना)+क] १. घर के पास का उद्यान। नजर-बाग। २. खेत। ३. किवाड़ा। दरवाजा। ४. अंतःपुर। जनानखाना। ५. एक प्राचीन पर्वत। ६. खोखला वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कुटि  : स्त्री० [सं० निस्√कुट्+इन्] बड़ी इलायची।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कुल  : वि० [सं० निर्-कुल, ब० स०] [स्त्री० निष्कुला] १. जिसके कुल में कोई न रह गया हो। २. जो अपने किसी दोष या पाप के कारण अपने कुल या परिवार से अलग कर दिया या निकाल दिया गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कुलीन  : वि० [सं० निर्-कुलीन, प्रा० स०]अ-कुलीन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कुषित  : भू० कृ० [सं० निस्√कुष् (खींचना)+क्त] १. छीला हुआ। २. जिसकी खाल उतार ली गई हो। ३. जहाँ-तहाँ काटा या खाया हुआ। (जैसे–कीटनिष्कुषित) कुरचकर निकाला हुआ। ४. निष्कासित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कुह  : पुं० [सं० निर्√कुह (विस्मित करना)+अच्] पेड़ का खोखला अंश। कोटर। खोंड़रा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कूज  : वि० [सं० निर्-कूज्, ब० स०] ध्वनि या शब्द से रहित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कूट  : वि०[सं० निर्-कूट, ब० स०] कूट या छल कपट से रहित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कृत  : भू० कृ० [सं० निर्√कृष् (खींचना)+क्त] [भाव० निष्कृति] १. हटाया हुआ। २. मुक्त। ३. उपेक्षित। तिरस्कृत। ४. जिसे क्षमा मिली हो। पुं० १. मिलन-स्थान। २.प्रायश्चित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कृति  : स्त्री० [सं० निर्√कृष्+क्तिन्] १. हराने की क्रिया या भाव। २. छुटकारा। मुक्ति। ३. उपेक्षा। तिरस्कार। ४. क्षमा। ५. प्रायश्चित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कृति-धन  : पुं० [सं० मध्य० स०] वह धन जो किसी को अपने वश में से निकालकर मुक्त करने के बदले में अथवा किसी को किसी के वश से मुक्त कराने के बदले में लिया या दिया जाय। (रैन्सम)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कृप  : वि० [सं० निर्-कृपा, ब० स०] १. दूसरों पर न कृपा करनेवाला। २. तेज। धारदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कृष्ट  : वि० [सं० निर्√कृष्+क्त] १. निचोड़कर निकाला हुआ। २. सारभूत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कैतव  : वि० [सं०] निश्छल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कैवल्य  : वि० [सं० निर्-कैवल्य, ब० स०] १. विशुद्ध। २. पूर्ण। ३. मोक्ष-रहित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कोपण  : पुं० [सं० निर्√कुष् (छीलना)+ल्युट्-अन] १. छीलना। २. शरीर पर से खाल उतारना। ३. काट या फाड़कर छिन्न-भिन्न या नष्ट-भ्रष्ट करना। ४. खुरचना। ५. निष्कासन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्क्रम  : वि० [सं० निर्-क्रम्, ब० स०] क्रमहीन। बे-तरतीब। पुं० १. मन की तृप्ति। किसी को जाति से बाहर निकालना। ३. दे० ‘निष्क्रमण’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्क्रमण  : पुं० [सं० निर्√क्रम् (गति)+ल्युट्-अन] [वि० निष्क्रांत] १. बाहर निकालना। २. हिन्दुओं में एक संस्कार जिसमें चार महीने के शिशुओं को पहले-पहल घर से बाहर निकालकर सूर्य के दर्शन कराते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्क्रमणार्थी (र्थिन्)  : पुं० [सं० निष्क्रमण-अर्थिन्, ष० त०] १. कहीं से निकलने की इच्छा रखनेवाला। २. दे० ‘निष्क्रमिती’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्क्रमणिका  : स्त्री० [सं०] हिन्दुओं का निष्क्रमण नामक संस्कार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्क्रमिती  : पुं० [सं० निष्क्रमी] वह जो किसी संकट आदि से बचने के लिए अपना निवास स्थान छोड़कर दूसरी जगह जाय या जाना चाहे। (इवैकुई)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्क्रय  : पुं० [सं० निर्√क्री (विनिमय)+अच्] १. वह धन जो किसी को कोई काम या सेवा करने के बदले या किसी वस्तु का उपयोग करने के बदले में दिया जाय। जैसे–भाड़ा, मजदूरी वेतन। आदि। २. इनाम। पुरस्कार। ३. किसी चीज का दाम। मूल्य। ४. चीजों की अदला-बदली। विनिमय। ५. बेचने की क्रिया या भाव। बिक्री। ६. किसी काम या बात से छुटकारा पाने के लिए उसके बदले में दिया जानेवाला धन। जैसे–(क) यदि गौ दान न कर सके, तो उसका कुछ निष्क्रय दे दो। (ख) ओल में रखा हुआ व्यक्ति प्रायः निष्क्रय देकर छुड़ाया जाता है। ७. शक्ति। सामर्थ्य। ८. उचित धन देकर दूसरों के हाथ में पड़ी हुई चीज अपने हाथ में करना या लेना। (रिडेम्पशन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्क्रयण  : पुं० [सं० निर्√क्री+ल्युट्–अन] १. निष्क्रय करने की क्रिया या भाव। २. निष्क्रय के रूप में दिया जाने वाला धन या रकम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्क्रांत  : भू० कृ० [सं० निर्√क्रम्+क्त] १. निकला या निकाला हुआ। २. जिसका निष्क्रमण हो चुका हो। ३.(संपत्ति) जिसका स्वामी जिसे छोड़कर दूसरे देश में चला गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्कामित  : वि० =निष्क्रांत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्क्राम्य  : वि० [सं० निर्√क्रम्+ण्यत्] (माल) जो बाहर भेजा जाने को हो या भेजा जाता हो। चलानी। (माल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्क्रिय  : वि० [सं० निर्-क्रिया, ब० स०] [भाव० निष्क्रियता] १.जिसमें किसी प्रकार की क्रिया या व्यापार न हो। निश्चेष्ट। जैसे–निष्क्रिय प्रतिरोध। २. जो किसी प्रकार की क्रिया या चेष्टा न करता हो अथवा जिसकी क्रिया या गति बीच में कुछ समय के लिए ठहर या रुक गई हो। ३. जो विहित कर्म न करता हो। पुं० ब्रह्म जो सब प्रकार की क्रियाओं, चेष्टाओं और व्यापारों से रहित माना जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्क्रियता  : स्त्री० [सं० निष्क्रय+तल्+टाप्] निष्क्रिय होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्क्रिय-प्रतिरोध  : पुं० [सं० कर्म० स०] किसी अनुचित आज्ञा या आदेश का किया जानेवाला ऐसा प्रतिरोध या विरोध जिसमें मिलनेवाले दंड या होनेवाली हानि की परवाह नहीं की जाती। (पैसिव रेजिस्टेन्स)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्क्रीत  : वि० [सं०निर्√क्री+क्त] १. जिससे या जिसके लिए निष्क्रय दिया गया हो। (कम्पेन्सेटेड) २. (ऋण या देन) जो चुका दिया गया हो। (रिडीम्ड)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्क्लेश  : वि० [सं० निर्+क्लेश, ब० स०] १. जिसे किसी प्रकार का क्लेश न हो। सब प्रकार के क्लेशों से युक्त या रहित। २. बौद्धधर्म में, दस प्रकार के क्लेशों से मुक्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निष्क्वाथ  : पुं० [सं० निर्-क्वाथ, ब० स०] मांस आदि का रसा। शोरबा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ