लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

निषाद  : पुं० [सं० नि√सद्+घञ्] १. एक प्राचीन अनार्य जंगली जाति, अथवा उक्त जाति का कोई व्यक्ति। २. श्रृंगबेरपुर के पास का एक प्राचीन देश। विशेष–निषाद जाति के लोग मूलतः इसी प्रदेश के निवासी माने गये हैं, और इनकी भाषा की गिनती मुंडा भाषाओं के वर्ग में होती है। ३. नीच जाति का व्यक्ति। ४. ऐसा व्यक्ति जो शूद्रा माता और ब्राह्मण पिता से उत्पन्न हुआ हो। ५. संगीत में, सरगम का सातवाँ स्वर, जो अन्य सब स्वरों से ऊंचा होता है इसका संक्षिप्त रूप ‘नि’ है। विशेष–यह हाथी के स्वर के समान गंभीर और ललाट से उच्चरित होनेवाला स्वर माना जाता है। यह वैश्य जाति, विचित्र वर्ण का और गणेश के स्वरूपवाला कहा गया है। इसका देवता सूर्य और छंद जगती है। यह उग्रा और क्षोभिणी नाम की दो श्रुतियों के योग से बना है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निषादकर्षु  : पुं० [सं०] एक प्राचीन देश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निषाद-प्रिय  : पुं० [सं०] संगीत में कर्नाटकी पद्धति का एक राग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निषादित  : भू० कृ० [सं०√सद्+णिच्+क्त] १. बैठाया हुआ। २. पीड़ित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निषादी (दिन्)  : वि० [सं० नि√सद्+णिनि] १. बैठनेवाला। २. जो आराम कर रहा या सुस्ता रहा हो। पुं० महावत। हाथीवान्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ