लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

निर्वाचन  : पुं० [सं० निर्√वच्+णिच्+ल्युट्–अन] १. बहुत-सी चीजों में से अपने काम की या अपने पसन्द से कुछ चीजें चुनना या छाँटना। २. आज-कल लोकतंत्र प्रणाली में, विशिष्ट अधिकारप्राप्त मतदाताओं का कुछ लोगों को इसलिए अपना प्रतिनिधि चुनना कि वे उस संस्था के सदस्य बनकर उसका सारा प्रबंध, व्यवस्था या शासन करें। चुनाव। (इलेक्शन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निर्वाचन-अधिकारी (रिन्)  : पुं० [सं० ष० त०] वह अधिकारी जिसकी देख-रेख में किसी संस्था के लिए सदस्यों का निर्वाचन होता है। (रिटर्निंग आर्फिसर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निर्वाचन-क्षेत्र  : पुं० [सं० ष० त०] वह क्षेत्र या भू-भाग जिसके निवासी या नागरिक किसी विशिष्ट चुनाव में मत देने के अधिकारी होते हैं। (कान्स्टीच्यूएन्सी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ