लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

निरंक  : वि० [सं० निर्–अंक, ब० स०] (कागज) जिस पर कोई अंक (अक्षर या चिह्न) न हो। कोरा। (ब्लैक)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निरंकार  : वि०, पुं०=निराकर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निरंकुश  : वि० [सं० निर्–अंकुश, ब० स०] [भाव० निरंकुशता] १. जिस पर किसी प्रकार का अंकुश या नियंत्रण न हो। २. (व्यक्ति) जो स्वेच्छापूर्वक मनमाना आचरण या व्यवहार करता हो। ३. (शासक) जो मनमाना और अत्याचारपूर्ण शासन करता हो। (ड़ेस्पॉट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निरंकुशता  : स्त्री० [सं० निरंकुश+तल्–टाप्] १. निरंकुश होने की अवस्था या भाव। २. मनमाना और अत्याचारपूर्ण आचरण या व्यवहार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निरंकुश-शासन  : पुं० [सं० ष० त०] वह राज्य जिसका सारा अधिकार किसी एक व्यक्ति (राजा) के हाथ में हो और जिस पर प्रजा के प्रतिनिधियों का कोई नियंत्रण न हो। (एब्सोल्यूट मॉनर्की)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ