लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

निभना  : अ० [हिं० निबहना का पश्चिमी रूप] १. कार्य के संबंध में, किसी तरह पूरा या संपादित होना। २. आज्ञा, आदेश, प्रतिज्ञा, वचन आदि के संबंध में, चरितार्थ और फलित होना। ३. व्यक्ति के संबंध में, पारस्परिक संबंध न बिगड़ते हुए बरताव, व्यवहार या सौहार्द बना रहना। जैसे–दोनों भाइयों में नहीं निभेगी। ४. स्थिति के संबंध में, उसके अनुरूप अपने को बनाते हुए रहना या समय बिताना। क्रि० प्र०–जाना। ५. व्यक्ति का अपने कार्य, व्यवहार आदि में खरा और पूरा उतरना। उदा०–निभें युधिष्ठिर से नर-रत्न, एक साथ हैं तीन प्रयत्न।–मैथिलीशरण गुप्त। ६. छुट्टी या छुटकारा पाना। विशेष–यद्यपि यह शब्द मूलतः ‘निर्वाहण’ से ही व्युत्पन्न है, अतः इसका रूप ‘निबहना’ ही अधिक संगत है, फिर भी पश्चिमी हिन्दी में इसका ‘निभाना’ रूप ही प्रचलित है और वही प्रशस्त तथा शिष्ट-सम्मत है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ