लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

निबंध  : पुं० [सं० नि√बन्ध (बाँधना)+घञ्] १. कोई चीज किसी के साथ जोड़ने, बाँधने या लगाने की क्रिया या भाव। २. अच्छी तरह गठा या बँधा हुआ पदार्थ। ३. वह जिससे कोई चीज किसी के साथ जोड़ी, बाँधी लगाई जाय। बंधन। ४. प्राचीन भारत में, राज्य या शासन की ओर से निकलनेवाली आज्ञा या आदेश। (कौ०) ५. किसी के साथ बाँधकर रखनेवाला अनुराग या संपर्क। ६. ग्रंथ लेख आदि लिखने की क्रिया या भाव। ७. आज-कल साहित्यिक क्षेत्र में, वह विचारपूर्ण विवरणात्मक और विस्तृत लेख जिसमें किसी विषय के सब अंगों का मौलिक और स्वतंत्र रूप से विवेचन किया गया हो। (एसे) विशेष–हमारे यहाँ के प्राचीन साहित्यिक ऐसी व्यवस्था को निबंध कहते थे, जिसमें सब प्रकार के मतों का उल्लेख और गुण-दोष आदि की आलोचना या विवेचन होता था। आज-कल पाश्चात्य साहित्यशास्त्र के आधार पर उसकी व्याख्या और स्वरूप का कुछ परिमार्जन हुआ है। ८. गीत। ९. ऐसी चीज जिसे किसी दूसरे को देने का वचन दिया जा चुका हो। १॰. आनाह नामक रोग जिसमें पेशाब बंद हो जाता है। ११. नीम का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निबंधक  : पुं० [सं० नि√बंध्+ण्लुल्–अक] १. निबंधन करनेवाला व्यक्ति। २. वह अधिकारी जो लेख आदि की प्रामाणिकता सिद्ध करने के लिए उन्हें राजकीय पंजी में प्रतिलिपि के रूप में निबंधित करता या लिखता है। (रजिस्ट्रार, न्याय और शासन विभाग का) ३. इसी से मिलता-जुलता वह अधिकारी जो किसी विभाग या संस्था के सब प्रकार के लेख रखता या निबंधित करता है। जैसे–विश्वविद्यालय या सहयोग-समितियों का निबंधक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निबंधन  : पुं० [सं० नि√बंध्+ल्युट्–अन्] [वि० निबद्ध] १. निबंध के रूप में लाने की क्रिया या भाव। २. बाँधने की क्रिया या भाव। ३. वह जिसमें कोई चीज बाँधी जाय। बंधन। ४. नियमों आदि में बाँध कर रखना। व्यवस्था। ५. कर्तव्य आदि के रूप में होनेवाला बंधन। ६. कारण। हेतु। ७. लेखों आदि के प्रामाणिक होने के लिए किसी राजकीय पंजी में लिखा या चढ़ाया जाना। (रजिस्ट्रेशन) ८. वीणा, सारंगी, सितार आदि की खूटियाँ जिनमें तार बँधे होते हैं। उपनाह। कान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निबंधनी  : स्त्री० [सं० निबंधन+ङीप्] १ बाँधनेव की वस्तु २. बेड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निबंधी (धिन)  : स्त्री० [सं० निबंधन+इनि] १. बाँधनेवाला। २. किसी के साथ जुड़ा हुआ। संबद्ध। ३. कारण के रूप में रहकर कुछ करने या बनानेवाला। पुं०=निबंधक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ