लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

निपट  : स्त्री० [हिं० निपटना] निपटने की अवस्था, क्रिया या भाव। अव्य० [हिं० नि+पट] १. जिसमें किसी एक साधारण तत्त्व या अस्तित्व के सिवा और कुछ भी गुण या विशेषता न हो। निरा। जैसे–निपट गँवार या देहाती। २. एकदम से। सरासर। बिलकुल। जैसे–निपट झूठ बोलना। ३. बहुत। अधिक नितांत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निपटना  : अ० [सं० निवर्त्तन, प्रा० निबट्टना, पुं० हिं० निबटना] १. कार्य आदि के संबंध में, पूर्ण और संपन्न होना। २. (व्यक्ति का) कोई काम पूर्ण या संपन्न करने के उपरांत निवृत्त होना। (बाजारू) ४. झगड़े, विवाद आदि का निपटारा होना। ५. निपटारा करने के लिए किसी से भिड़ना या लड़ना। जैसे–तुम रहने दो, हम उनसे निपट लेंगे। ६. किसी चीज का खतम या समाप्त होना। जैसे–दीए का तेल निपटना। पद–निपटी रकम=ऐसा व्यक्ति जो विशेष समर्थ या काम का न रह गया हो। ७. ऋण, देन आदि का चुकता होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निपटाना  : स० [हिं० निपटना का स०] १. कार्य आदि पूर्ण या संपादित करना। २. दो व्यक्तियों का अथवा परस्पर का झगड़ा तै या खतम करना। ३. ऋण, देन आदि चुकाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निपटारा  : पुं० [हिं० निपटना] १. निपटने या निपटाने की अवस्था, क्रिया भाव। २. झगड़े, विवाद आदि का ऐसा अंत जिससे दोनों पक्ष संतुष्ट रहें। ३. अंत। समाप्ति। ४. निर्णय। फैसला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निपटावा  : पुं०=निपटारा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निपटेरा  : पुं०=निपटाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ