लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

निचोड़ना  : स० [हिं० नि+सं० च्यवन] १. आर्द्र वस्तु का जल अथवा रस से भरी हुई वस्तु में से उसका तरल अंश या रस निकालने के लिए उसे ऐंठना, घुमाना, दबाना या मरोड़ना। जैसे–गीली धोती निचोड़ना, आम का रस निचोड़ना। २. उक्त प्रकार से पीड़ित करते हुए किसी चीज का सार भाग निकालना। ३. लाक्षणिक अर्थ में, किसी की जमा-पूँजी या सार-भाग पूरी तरह से लेकर उसे खोखला या निःसार करना। संयो० क्रि०–डालना।–देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ