लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

निकुंभ  : पुं० [सं० नि√कुंभ (ढाँकना)+अच्] १. कुंभकरण का एक पुत्र जो रावण का मंत्री था। २. भक्त प्रह्लाद के एक पुत्र का नाम। ३. शतपुर का एक असुर राजा जिसने कृष्ण के मित्र ब्रह्मदत्त की कन्याओं का हरण किया था इसी लिए कृष्ण ने इसे मार डाला था। ४. हरिवंश के अनुसार, हर्यश्व राजा का एक पुत्र। ५. एक विश्वेदेव। ६. कौरवों की सेना का एक सेनापति। ७. कुमार का एक गण। ८. महादेव का एक गण। ९. दंती (वृक्ष)। १॰. जमालगोटा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निकुंभित  : पुं० [सं० नि√कुम्भ+क्त] नृत्य का एक विशेष प्रकार या मुद्रा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निकुंभिला  : स्त्री० [सं०] १. लंका के पश्चिम भाग में की एक गुफा। २. उस गुफा की अधिष्ठात्री देवी (कहते हैं कि युद्ध करने से पहले मेघनाद इसी देवी का पूजन किया करता था)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निकुंभी  : स्त्री० [सं० निकुंभ+ङीष्] १. कुंभकरण की कन्या का नाम। २. दंती वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ