लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नासा  : स्त्री० [सं०√नास्+अ–टाप्] [वि० नास्य] १. नासिका। नाक। २. नाक के दोनों छेद। नथना। ३. दरवाजे में चौखट के ऊपर की लकड़ी। ३. अजूसा। वासक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नासाख़त  : पुं० दे० ‘नक-घिसनी’।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नासाग्र  : पुं० [सं० नासा+अग्र ष० त०] नाक का अगला नुकीला अंश या भाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नासा-ज्वर  : पुं० [मध्य० स०] नाक में एक प्रकार की गाँठ होने के फल-स्वरूप चढ़नेवाला बुखार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नासानाह  : पुं० [सं०] एक तरह का रोग जिसमें कफ से नथने रुँधे रहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नासा-परितोष  : पुं० [ष० त०] नासाशोष रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नासा-पाक  : पुं० [ष० त०] नाक का वह चमड़ा जो छेदों के किनारे परदे का काम देता है। नथना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नासा-योनि  : पुं० [ब० स०] वह नपुंसक जिसे घ्राण करने पर उद्दीपन हो। सौगंधिक नपुंसक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नासालु  : पुं० [सं०] कायफल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नासा-वंश  : पुं० [उपमि० स०] नाक की हड्डी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नासा-वेष  : पुं० [ष० त०] १. नथ आदि पहनने के लिए नाक में छेद करने की रसम। २. उक्त काम के लिए नाक के अगले भाग में किया हुआ छेद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नासामणि  : पुं० [सं०] संगीत में, कर्नाट की पद्धति का एक राग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नासा-शोष  : पुं० [ष० त०] एक रोग जिसमें नाक में कफ जम तथा सूख जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नासा-स्राव  : पुं० [ष० त०] नाक में से कफ या पानी निकलना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ